फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Treatment: अब सात मिनट में हो सकेगा कैंसर का इलाज, कैंसर कोशिकाओं को तेजी से खत्म करने में मिलेगी मदद

Thu, 31 Aug 2023 12:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Aug 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
world-first seven-minute cancer treatment jab atezolizumab, immunotherapy drug for immune system
कैंसर के लिए नई इंजेक्शन - फोटो : Pixabay

कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, हर साल इसके कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में सर्वाइकल-ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जा रहे हैं। वैसे तो कैंसर से बचाव-उपचार के लिए दशकों पहली की तुलना में अब बेहतर उपचार उपलब्ध हैं, हालांकि अब भी ये आम लोगों के लिए काफी मुश्किल है। हालांकि वैज्ञानिक कैंसर के उपचार को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और नए उपचार तरीकों को लेकर शोध कर रहे हैं।



इस बीच एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं की टीम ने कैंसर उपचार के लिए नई विधि वाला इंजेक्शन विकसित कर लिया है, जो कैंसर के इलाज में विशेष लाभप्रद हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड दुनिया का पहला सात मिनट का कैंसर उपचार जैब शुरू करने जा रहा है। ये इंजेक्शन कैंसर के अब तक होने वाले उपचार की अवधि को काफी कम कर देगी।

अध्ययनकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि इस इंजेक्शन से न सिर्फ इलाज का समय कम होगा साथ ही लाखों कैंसर रोगियों को प्रभावी उपचार भी उपलब्ध हो सकेगा।

world-first seven-minute cancer treatment jab atezolizumab, immunotherapy drug for immune system
कैंसर का उपचार होगा आसान - फोटो : Pixabay

एटेजोलिजुमाब इंजेक्शन से होगा कैंसर का इलाज

ब्रिटेन की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के मुताबिक इंग्लैंड कैंसर के इलाज के लिए इंजेक्शन लॉन्च करने वाला दुनिया का पहला देश होगा। मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से अप्रूवल के बाद एनएचएस अधिकारियों ने बताया कि एटेजोलिजुमाब नाम से ये इम्यूनोथेरेपी उपलब्ध होगी, जिससे यहां सैकड़ों कैंसर रोगियों के इलाज में मदद मिलने की उम्मीद है। त्वचा के नीचे दिए जाने वाले इस इंजकेश्न से कैंसर के अब तक के जटिल उपचार को आसान बनाने में मदद मिल सकेगी।

world-first seven-minute cancer treatment jab atezolizumab, immunotherapy drug for immune system
7 मिनट में कैंसर का टीका - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के सलाहकार ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अलेक्जेंडर मार्टिन कहते हैं, कैंसर के उपचार के लिए इंजेक्शन को मिली मंजूरी न केवल हमें मरीजों के लिए सुविधाजनक और तेज देखभाल प्रदान करने में मदद करेगी साथ ही यह डॉक्टरों के लिए भी सुविधाजनक होगा। अब हम एक दिन में अधिक रोगियों को इलाज प्रदान कर सकेंगे।

एनएचएस इंग्लैंड द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एटेजोलिज़ुमैब को टेक्सेंट्रिक के नाम से भी जाना जाता है। अब तक के इंट्रावेंशन इलाज में 30 से 60 मिनट का समय लगता है, जोकि घटकर 7 मिनट रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
world-first seven-minute cancer treatment jab atezolizumab, immunotherapy drug for immune system
कैंसर के लिए टीका - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर देगी ये दवा

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक एटेजोलिजुमाब, रोश (आरओजी.एस) कंपनी जेनेंटेक द्वारा तैयार किया गया इंजेक्शन है। ये एक इम्यूनोथेरेपी दवा है जो मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने और उसे नष्ट करने में सहायता करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में फेफड़े, स्तन, लिवर और मूत्राशय सहित कुछ और प्रकार के कैंसर वाले एनएचएस रोगियों को ट्रांसफ़्यूज़न द्वारा उपचार की पेशकश की गई है।

एनएचएस इंग्लैंड के विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड में इस इंजेक्शन से उपचार शुरू होने से 3,600 से अधिक रोगियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। अब तक के इलाज में कई रोगियों की नसों तक दवा पहुंचने में अधिक समय लगता था। अब नई विधि से इंजेक्शन को नसों की जगह पर त्वचा के नीचे देकर आसानी से शरीर में पहुंचाया जा सकेगा। 


--------------
स्रोत और संदर्भ
England to rollout world-first seven-minute cancer treatment jab

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed