फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day 2024: आपके भी मन में होंगे डायबिटीज को लेकर कई सवाल, डॉक्टर से जानिए इसके जवाब

Thu, 14 Nov 2024 12:01 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Nov 2024 12:01 AM IST
सार

दुनियाभर में 537 मिलियन (53.7 करोड़) से अधिक लोग मधुमेह के शिकार हैं। डायबिटीज से बचाव के लिए इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। आपके भी मन में इस रोग को लेकर कई सवाल होंगे आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

विज्ञापन
world diabetes day 2024 diabetes problem causes symptoms precaution and treatment in hindi
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

World Diabetes Day 2024: डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसका शिकार कम उम्र के लोग भी हो सकते हैं। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर का स्तर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है जिसे अगर कंट्रोल न किया जाए तो इससे शरीर के कई अंगों जैसे आंख, हृदय, तंत्रिका तंत्र पर नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को निरंतर अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है।



वैसे तो दुनियाभर में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे अधिक देखा जाता रहा है, हालांकि बच्चे टाइप-1 का भी शिकार हो सकते हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस गंभीर और क्रोनिक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है।

डायबिटीज से बचाव के लिए इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। आपके भी मन में इस रोग को लेकर कई सवाल होंगे आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

world diabetes day 2024 diabetes problem causes symptoms precaution and treatment in hindi
डायबिटीज की जांच जरूरी - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज का स्तर क्या होना चाहिए?

अमर उजाला से बातचीत में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ उत्कर्ष गौतम कहते हैं, दुनियाभर में 537 मिलियन (53.7 करोड़) से अधिक लोग मधुमेह के शिकार हैं। 

मधुमेह ऐसी बीमारी है जो तब होती है जब आपका ब्लड शुगर अक्सर सामान्य से अधिक  बना रहता है। फास्टिंग ग्लूकोज का लेवल 70 और 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर (mg/dL) से और भोजन के बाद शुगर का लेवल 125 mg/dL (6.9 mmol/L) या उससे अधिक बने रहने को डायबिटीज रोग माना जाता है। आइए इस रोग से संबंधित कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं।

world diabetes day 2024 diabetes problem causes symptoms precaution and treatment in hindi
मधुमेह क्यों होता है? - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज होने की क्या वजह है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज कई कारणों से हो सकती है। यदि परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो दूसरों में भी इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर्स जैसे असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधि में कमी और मोटापा भी इसकी एक वजह है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने शुगर की निरंतर जांच करते रहना चाहिए, अगर ये अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है तो सावधान हो जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
world diabetes day 2024 diabetes problem causes symptoms precaution and treatment in hindi
डायबिटीज और हार्ट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

डायबिटीज शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। मधुमेह के शिकार लोगों में हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। लंबे समय तक डायबिटीज के चलते किडनी फेलियर और आंखों की रेटिना को भी नुकसान पहुंच सकता है। नर्वस सिस्टम में होने वाली दिक्कतें पैरों को प्रभावित करती हैं जिससे अल्सर या डायबिटिक फूट जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
world diabetes day 2024 diabetes problem causes symptoms precaution and treatment in hindi
शुगर बढ़े रहने का खतरा - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज की पहचान कैसे की जाए?

डायबिटीज के सामान्य लक्षणों पर ध्यान देते रहना बहुत जरूरी है। अत्यधिक प्यास लगना और मुंह सूखना, बार-बार पेशाब आना, थकान और कमजोरी महसूस करना, वजन का अचानक से कम होते जाना, बार-बार संक्रमण होना, धुंधला दिखाई देना संकेत है कि आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed