फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cancer Day: इन चार सब्जियों में पाए जाते हैं एंटी-कैंसर गुण, कैंसर से बचाव में हैं सहायक

Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
world cancer day 2022, vegetables with anticancer properties
कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

कैंसर, सबसे घातक रोगों में से एक है, हर साल इस रोग के शिकार लाखों लोगों की मौत हो जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि पिछले दो दशक में कैंसर रोग के मामलों में तेजी से इजाफा देखा गया है, इसका प्रमुख कारण जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी को माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को कम करने के लिए हमें लगातार प्रयास करते रहने चाहिए, विशेष रूप से इसके लिए हमें अपने आहार पर ध्यान रखना आवश्यक है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई सारी चीजों में एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं जिनका नियमित रूप से सेवन करना आपको कैंसर के खतरे से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। कैंसर से बचे रहने के लिए हमें अपनी जीवनशैली को भी स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं, अध्ययनों में जिनके एंटी-कैंसर प्रभावों के बारे में पता चलता है। इन चीजों का सेवन कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।

world cancer day 2022, vegetables with anticancer properties
ब्रोकली खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्रोकली खाना बेहद फायदेमंद
अध्ययनों में ब्रोकली के सेवन को कैंसर रोग के खतरे को कम करन में फायदेमंद पाया गया है। ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है, यह सब्जियों में पाया जाने वाला एक यौगिक है जिसमें शक्तिशाली एंटीकैंसर गुण होते हैं। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला है कि सल्फोराफेन, स्तन कैंसर की कोशिकाओं के आकार और संख्या को 75 फीसदी तक कम कर सकता है। इसी तरह, एक पशु अध्ययन में पाया गया कि सल्फोराफेन, प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने और ट्यूमर को खत्म करने में भी सहायक हो सकता है। 

world cancer day 2022, vegetables with anticancer properties
बेहद फायदेमंद है बीन्स - फोटो : Pixabay

बीन्स खाना है फायदेमंद
बीन्स में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कोलोरेक्टल कैंसर से बचाने में बीन्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों ने कोलोरेक्टल ट्यूमर हिस्ट्री वाले 1,905 लोगों पर अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि बीन्स का नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों में कोलोरेक्टल कैंसर होने का जोखिम कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cancer day 2022, vegetables with anticancer properties
गाजर खाने के फायदे - फोटो : pexels

गाजर खाना भी है फायदेमंद
अध्ययनों में पाया गया है कि गाजर खाने से भी कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम होता है। अध्ययनों के विश्लेषण में वैज्ञानिकों ने पाया कि गाजर खाने से पेट के कैंसर का खतरा 26 फीसदी तक कम हो सकता है। वहीं एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि गाजर के सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका 18 फीसदी तक कम हो सकती है।

विज्ञापन
world cancer day 2022, vegetables with anticancer properties
टमाटर के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

टमाटर भी है लाभदायक
अध्ययनों से पता चलता है कि टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन यौगिक, एंटीकैंसर गुणों के लिए भी जाना जाता है। अध्ययन से पता चलता है कि लाइकोपीन के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि लाइकोपीन का सेवन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करने में मददगार हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed