फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WORLD CANCER DAY 2020: जानिए महिलाओं में होने वाले पांच तरह के कैंसर और उनके लक्षण

Tue, 04 Feb 2020 03:57 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Feb 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
world cancer day 2019  five cancers in women are common  do not ignore these signs
breast cancer - फोटो : pixabay

हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कैंसर की बीमारी के प्रति जागरुकता अभियान के लिए यह दिवस मनाया जाता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रही है। महिलाओं को स्तन कैंसर और पुरुषों को फेफड़े का कैंसर सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। स्तन कैंसर होने पर महिला के स्तनों पर गांठ बनने लगती है। स्तनों में सूजन आने के साथ ही गांठ बनने और निप्पल के आकार में बदलाव होने लगता है। ऐसे में अगर आपको अपने स्तनों में किसी भी तरह का बदलाव महसूस हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि अगर कैंसर की बीमारी को शुरुआती स्टेज में पहचान लिया जाए तो इसका इलाज संभव है।

world cancer day 2019  five cancers in women are common  do not ignore these signs
cancer - फोटो : सोशल मीडिया

ओवेरियन कैंसर
यह एक घातक कैंसर है जिसके शुरुआती लक्षणों के बारे में सही से पता नहीं चल पाता है। जब तक महिलाओं काे इस तरह के कैंसर की बीमारी के बारे में पता लगता है तब तक यह एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है। ओवेरियन कैंसर होने पर महिलाओं का पेट फूलने लगता है और पेट में दबाव या दर्द के साथ ही खाने के बाद जरूरत से ज्यादा पेट भरे होने का अहसास होता है। इस तरह के कैंसर में पेशाब में वृद्धि, थकान, अपच, हार्टबर्न, कब्ज, पीठ में दर्द, अनियमित मासिक धर्म और दर्द आदि परेशानी होने लगती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो इनको कतई नजरअंदाज न करें।

world cancer day 2019  five cancers in women are common  do not ignore these signs
breast cancer - फोटो : pixabay

एंडोमेट्रियल कैंसर
गर्भाशय की अंदरूनी परत को एंडोमेट्रियल कहते हैं। इसी एंडोमेट्रियल की कोशिकाएं जब असामान्य रूप से बढ़ने और फैलने लगती हैं, तो ये एंडोमेट्रियल कैंसर का कारण बनकर सामने आती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
world cancer day 2019  five cancers in women are common  do not ignore these signs
कैंसर

स्किन कैंसर
स्किन कैंसर उन महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है जो लंबे समय तक धूप में काम करती हैं। इसके अलावा नकली कॉस्मेटिक्स का लगातार इस्तेमाल भी इस कैंसर का कारण हो सकता है।

विज्ञापन
world cancer day 2019  five cancers in women are common  do not ignore these signs
कैंसर - फोटो : डेमो
लंग कैंसर
फेफड़ों का कैंसर मुख्यतः पुरुषों को प्रभावित करता है, लेकिन महिलाएं भी इसकी चपेट में आ सकती हैं। अगर आपको लगातार खांसी, सीने में दर्द, खूनी खांसी, सांस लेने में कठिनाई, आवाज में कर्कश, भोजन निगलने में परेशानी, भूख में कमी, वजन घटना, थकान, फेफड़ों का संक्रमण जैसे कि निमोनिया या ब्रोंकाइटिस आदि हो तो बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। समय रहते अगर लंग कैंसर की पहचान कर ली जाए तो इसका इलाज संभव है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed