फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका के लिए मुसीबत बना रेड मीट, बढ़ रही है दिल के मरीजों की संख्या

Tue, 04 Feb 2020 01:15 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
study says Eating pork or beef twice a week raises the risk of heart disease
heart attack - फोटो : social media

अमेरिका में रेड मीट खाने से दिल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। यह अध्ययन 30 हजार लोगों पर हुआ है। इसमें बताया गया है कि हफ्ते में दो बार रेड मीट खाने से अमेरिकी लोगों में दिल की बीमारी का जोखिम सात फीसदी से ज्यादा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं अध्ययन में बताया गया है कि रेड मीट खाने से लोगों की जल्द मौत भी हो रही है। आइए जानते हैं और क्या कहता है यह शोध..


 

study says Eating pork or beef twice a week raises the risk of heart disease
रेड मीट - फोटो : pixabay

इस अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आई है कि हफ्ते में रेड मीट के दो भाग खाने से अकाल मृत्यु का खतरा भी बढ़ रहा है। इस अध्ययन में जहां रेड मीट को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है वहीं मछली को सबसे सुरक्षित और स्वास्थ्यबर्धक आहार बताया गया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि मछली सेहत के लिए अच्छी है लेकिन लोगों की डाइट में मछली कम शामिल है।


 
study says Eating pork or beef twice a week raises the risk of heart disease
रेड मीट - फोटो : pixabay

इस अध्ययन से जुड़े प्रोफेसर नोरिना एलेन का कहना है कि रेड मीट खाने की आदत में थोड़ा सा बदलाव करने से चीजें सही हो सकती हैं। नोरिना नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, शिकागो में प्रोफेसर हैं। रेड मीट में सुअर, गाय और मेमना शामिल है और अमेरिका में काफी ज्यादा रेड मीट खाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
study says Eating pork or beef twice a week raises the risk of heart disease
सांकेतिक तस्वीर

यहां मिलने वाले बेकन, सॉसेज और हॉट डॉग सभी में रेड मीट होता है। यह अध्ययन जामा इंटर्नल मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में 29,682  पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया। इन सभी की उम्र 53 साल के बीच थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed