फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cancer Day 2020: 2018 में कैंसर से हुई 96 लाख लोगों की मौत, इस बीमारी के लक्षण पहचानिए

Tue, 04 Feb 2020 10:21 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Feb 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
World Cancer Day 2020 cancer cancer treatment in india
कैंसर

कैंसर की बीमारी को लेकर एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस बीमारी के लक्षण आखिरी स्टेज में पता लगते हैं जिसकी वजह से कई बार मरीज की जान चले जाती है। अगर वक्त पर कैंसर की बीमारी का पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। कैंसर की जंग को जीतने के लिए ही हर साल चार फरवरी को  विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया जाता है ताकि लोग इस बीमारी को लेकर जागरुक हो सकें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हर साल होने वाली छह मौतों में से एक मौत की वजह कैंसर की बीमारी होती है। साल 2018 में कैंसर की बीमारी की वजह से दुनियाभर में 96 लाख से ज्यादा मौतें हुई थी।




 

World Cancer Day 2020 cancer cancer treatment in india
कैंसर

अगर भारत की बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर ने सबसे तेजी से अपने पांव पसारे हैं। भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ा है। साल 2016 की आईसीएमआर रिपोर्ट की बात करें तो भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या 14 लाख से ज्यादा है। भारत में हर साल 10 लाख मरीज कैंसर की बीमारी का इलाज कराते हैं।  पुरुषों में सबसे ज्यादा तादाद फैफड़े के कैंसर के मरीजों की है जो कि 10.6 फीसदी है जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की तादाद 27.5 फीसदी है।   

World Cancer Day 2020 cancer cancer treatment in india
फेफड़े का कैंसर - फोटो : अमर उजाला

न्यूरोसर्जन डॉक्टर मनीष कुमार कहते हैं कि जीवनशैली में सुधार के जरिए कैंसर जैसी घातक बीमारी पर रोकथाम संभव है। सही वक्त रहते अगर कैंसर की बीमारी का इलाज करा लिया जाए तो इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। साल 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़कर 17.3 लाख से ज्यादा होने की संभावना है। वहीं 2020 तक इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 880,000  को पार कर सकती है। ये आंकड़ें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cancer Day 2020 cancer cancer treatment in india
फेफड़े का कैंसर - फोटो : अमर उजाला

कैंसर होने पर आपका शरीर आपको कई तरह के संकेत देने लगता है। इन संकेतों को पहचानकर आप कैंसर की बीमारी का प्रारंभिक स्टेज में ही पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैंसर होने पर शरीर किस तरह के संकेत देता है।

लागातार सांस फूलना
कई बार ऐसा होता है कि बिना किसी थकान के या जरा सा चलने से ही सांस फूलने लगती है, अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। क्योंकि सामान्यत: ज्यादा तेज दौड़ने या चलने से ही सांस फूलती है।  
 
 
विज्ञापन
World Cancer Day 2020 cancer cancer treatment in india
cancer - फोटो : सोशल मीडिया
भूख कम लगना
भूख न लगने की वजह ज्यादातर पाचन तंत्र का खराब होना होता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी है और भूख नहीं लग रहीं है तो ये कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आपके साथ ये समस्या लंबे समय से है तो जरूरत है कि आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि ये समस्या कैंसर के शुरूआती लक्षणों में से एक हो सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed