फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Bicycle Day 2019: कम हो रही है साइकिल की संख्या, पर्यावरण और सेहत पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

Mon, 03 Jun 2019 02:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
world bicycle day 2019 history theme less cycling affecting health and environment
- फोटो : अमर उजाला

हर रोज नई टेक्नोलॉजी के अविष्कार के चलते हम कितने आगे निकल गए हैं और ये बात भी स्वीकारनी होगी की आगे निकलने के साथ-साथ विलासिता के आदि भी हो गए हैं। आज के समय में कितने लोग हैं जिनके घरों में साइकिल होगी, काफी कम लोग होंगे लेकिन बड़ी गाड़ियां एक नहीं बल्कि दो होंगी। आज विश्व साइकिल दिवस है। साइकिल सिर्फ व्यक्ति का परिवहन साधन ही नहीं है बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का साथी भी है। इतना ही नहीं, पर्यावरण को बचाना चाहते हैं और स्वच्छ हवा में सांस लेनी है तो साइकिल को फिर से चलन में लाना होगा। हर देश के सड़क और परिवहन मंत्रियों को साइकिल चलाने वालों के लिए नीतियां बनाने की भी जरुरत है। 


 

world bicycle day 2019 history theme less cycling affecting health and environment
- फोटो : अमर उजाला
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, अधिक स्वास्थ्य इक्विटी प्राप्त करने के लिए पैदल चलना और साइकिल चलाना जरुरी है। सबसे गरीब शहरी क्षेत्र जो निजी वाहन नहीं खरीद सकते उनके लिए पैदल चलना और साइकिल चलाना हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, मधुमेह और यहां तक कि मृत्यु के जोखिम को कम करते हुए बेहतर परिवहन साधन बन सकता है। विश्व साइकिल दिवस के प्रस्ताव को तुर्कमेनिस्तान द्वारा समर्थन दिया गया था। वैश्विक "विश्व साइकिल दिवस" के लिए विचार का प्रचार लेसज़ेक जे सिबिल्स्की द्वारा किया गया था, जो समाजशास्त्र के प्रोफेसर और पोलिश नेशनल ओलंपिक साइक्लिंग टीम के पूर्व सदस्य थे।

 

world bicycle day 2019 history theme less cycling affecting health and environment
- फोटो : अमर उजाला
क्यों मनाते हैं साइकिल दिवस?
-साइकिल परिवहन का एक सरल, सस्ता, विश्वसनीय, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल स्थायी साधन है। 
-साइकिल विकास के लिए एक उपकरण के रूप में और परिवहन के साधन के रूप में नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और खेल का भी बेहतर साधन है। 
-साइकिल और उपयोगकर्ता के बीच तालमेल रचनात्मकता और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है और उपयोगकर्ता को स्थानीय पर्यावरण के बारे में जागरूकता प्रदान करता है। 
-साइकिल टिकाऊ परिवहन का प्रतीक है और टिकाऊ खपत और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है और जलवायु पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
world bicycle day 2019 history theme less cycling affecting health and environment
विश्व साइकिल दिवस:
-साइकिल दिवस विकास रणनीतियों में साइकिल पर विशेष ध्यान देने और अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, उप-विकास नीतियों और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए सदस्य राज्यों को प्रोत्साहित करता है। 
-साइकिल दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को सड़क परिवहन की नीतियों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोहत्साहित किया जाता है ताकि पैदल चलने वालों और साइकिल चलने वालों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा सके। 

 
विज्ञापन
world bicycle day 2019 history theme less cycling affecting health and environment
- फोटो : amar ujala

भारत ने पहला साइकिल दिवस दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर जैसे शहरों में बड़ी भागीदारी के साथ मनाया। दिल्ली में उद्घाटन समारोह को भारत के माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा कई अन्य व्यक्तियों और अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई गई। विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए 10000 से अधिक साइकिल चालक दिल्ली की सड़कों पर गए। विश्व साइकिल दिवस पर NDMC(नई दिल्ली नगर निगम)द्वारा 300 साइकिल और 20 डॉकिंग स्टेशनों के साथ एक बाइक शेयरिंग सिस्टम लॉन्च किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed