फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से ठीक होने के बाद यदि होती हैं ये समस्याएं तो न घबराएं, सामान्य हैं ये लक्षण

Mon, 10 May 2021 10:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 10 May 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
this symptoms are normal after corona recovery in hindi
स्थिति और भी बिगड़ सकती है - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar

डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ

सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी

अनुभव- 10 वर्ष

कोरोना से ठीक होने के बाद भी यदि आपको कुछ-कुछ समस्याएं हो रही हैं तो ऐसे में ध्यान जरूर दें लेकिन यदि समस्या बड़ी हो तब ही उसके प्रति चिंता व्यक्त करें। कई सारे मरीज ऐसे हैं जो कि कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन उनको कुछ न कुछ समस्याएं होती रहती है। ऐसे में हर समस्या पर एकदम परेशान हो जाने से स्थिति और भी बिगड़ सकती है इसलिए देखें और अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें पर धैर्य खो देना इसका कोई समाधान नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आपकी समस्या और भी बढ़ जाएगी इसलिए एकदम अस्पताल की ओर दौड़ने से पहले एकबार विचार जरूर कीजिए। अगली स्लाइड्स से जानिए कोरोना से ठीक होने के बाद किन लक्षणों का दिखना माना जाता है सामान्य। 

 

 

                                                                                                         


 
this symptoms are normal after corona recovery in hindi
लंबे समय तक कमजोरी बनी रहती है - फोटो : Pixabay

शरीर में दर्द और कमजोर
कोरोना के संक्रमण के दौरान व्यक्ति दर्द और कमजोरी महसूस करने लगता है। ऐसे में ठीक हो जाने के बाद भी कई लोगों को लंबे समय तक कमजोरी बनी रहती है जिसको लेकर उन्हें तरह-तरह के विचार आते रहते हैं। ऐसे में परेशान होने कि कोई बात नहीं है, यह कमजोरी पोष्टिक आहार के सेवन एवं सही दिनचर्या के होने से धीरे-धीरे दूर होने लगती है। ऐसे में बहुत अधिक परेशान होने या बार-बार अस्पताल जाने का कोई अर्थ नहीं है। 

this symptoms are normal after corona recovery in hindi
कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं - फोटो : social media

श्वास संबंधी समस्या
कोरोना वायरस हमारे फेफड़ों पर आक्रमण करता है जिस वजह से श्वास संबंधी समस्याएं कई मरीजों को होती है लेकिन कई मरीज ऐसे भी होते हैं, जिनकी रिपोर्ट जब पॉजिटिव आती है तब तो उन्हें कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन जब वे कोरोना से ठीक हो जाते हैं तो उन्हें कभी-कभी महसूस होता है कि वे पूरी सांस नहीं ले पा रहे हैं या बहुत जल्दी थक रहे हैं, यह बेहद सामान्य लक्षण हैं जो कि कोरोना से ठीक हो चुके अधिकतर मरीजों में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this symptoms are normal after corona recovery in hindi
तनाव के अधिक होने पर सिरदर्द होने लगता है - फोटो : सोशल मीडिया

सिरदर्द और तनाव
कोरोना से ठीक होने के बाद भी कितने ही समय तक सिरदर्द और तनाव से शिकार रह सकता है। उस समय को याद करके, अन्य सदस्यों के बारे में सोच-सोचकर तनाव हो सकता है। तनाव के अधिक होने पर सिरदर्द होने लगता है इसलिए व्यायाम आदि करते रहना चाहिए, ऐसा करने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें लेकिन इस बात को लेकर चिंता न करें कि आप तो ठीक ही नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन
this symptoms are normal after corona recovery in hindi
इसके लिए चिंतित होना किसी प्रकार का समाधान नहीं है।  - फोटो : social media

शरीर में आलस्य
कोरोना होने के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। ऐसे में वो थोड़ा बहुत काम करके भी थकने लगता है इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पुराने दिनों से अपने शरीर की कार्यक्षमता की तुलना बिल्कुल भी नहींं करना है। यदि एक जगह बैठे रहना का ही मन करता है तो कोशिश करें कुछ न कुछ करने की और आराम भी करते रहें, इसके लिए चिंतित होना किसी प्रकार का समाधान नहीं है। 
नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed