{"_id":"5c6e5ba8bdec220c1b1406cd","slug":"womens-are-happier-in-office-as-compare-to-men","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टडीः मर्दों के मुकाबले ऑफिस में ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्टडीः मर्दों के मुकाबले ऑफिस में ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं, सामने आई ये बड़ी वजह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
working lady
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम सभी ऐसा मानते हैं कि लोग घर पर ज्यादा खुश रहते हैं मगर ऐसा नहीं है। यह हम नहीं बल्कि स्टडी के जरिए पता चला है। हाल ही में पेन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा एक स्टडी कराई गई है, जिसमें यह पता चला है कि लोग खासतौर पर महिलाएं घर के मुकाबले ऑफिस में ज्यादा खुश रहती हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि महिलाएं घर की तुलना में ऑफिस में कम दबाव में होती हैं।
2 of 5
working lady
महिलाओं के खुश रहने का कारण
दरअसल, पुरुष नौकरी से संतुष्ट ना होने के बाद भी उस काम से जुड़े रहते हैं और वहीं दूसरी तरफ महिलाएं अगर अपनी नौकरी से खुश नहीं रहती हैं तो वह नौकरी छोड़ने की कोशिश में लग जाती है। इसके अलावा स्टडी में यह भी पता चला है कि कामकाजी महिलाएं कम तनाव में रहती हैं जिनके बच्चे होते हैं। स्टडी के मुताबिक, बच्चों की वजह से औरतें अपने स्ट्रेस को कम कर पाती हैं। घर पर महिलाओं को कई सारे काम निपटाने होते हैं और वहीं दफ्तर में उन्हें एक ही तरह का काम करना होता है इस वजह से भी ऑफिस में उनका स्ट्रेस लेवल कम रहता है।
3 of 5
working lady
सामाजिक व आर्थिक रूप से अलग होने के बावजूद इस स्टडी के नतीजे लगभग एक बराबर रहे। स्टडी के दौरान एक बात यह भी समान रही कि वीकेंड के दौरान लोग तनाव में कम रहते हैं। इस रिसर्च में ये भी पता चला है कि नौकरी से संतुष्टि भी इनकी खुशी का बड़ा फैक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
working lady
इस स्टडी में कुल 122 लोगों को शामिल किया गया था। इस दौरान लोगों के कोर्टिसोल जिसे स्ट्रेस हार्मोन्स के नाम से जाना जाता है उसे एकत्र किया गया। जांच में परिणाम बिल्कुल अलग नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
working lady
परिणाम में यह बात सामने आई कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं घर पर ज्यादा खुश नहीं रहती हैं। वहीं पुरुष महिलाओं के मुकाबले घर पर ज्यादा खुश रहते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।