{"_id":"69cc9fd7f8ae466aaf02bc3f","slug":"women-health-tips-5-essential-health-checkup-every-woman-should-need-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women Health: 25 से 45 की उम्र की हर महिला को अवश्य कराने चाहिए ये 5 टेस्ट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Women Health: 25 से 45 की उम्र की हर महिला को अवश्य कराने चाहिए ये 5 टेस्ट
Wed, 01 Apr 2026 11:42 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:42 AM IST
सार
Women Health Tips: अगर आपकी उम्र भी 25 से 45 वर्ष के बीच है, तो आपको भी ये पांच हेल्थ चेकअप अवश्य कराने चाहिए।
विज्ञापन
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट
- फोटो : Adobe stock
Women Health Tips: अगर आपकी उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है, तो स्वास्थ्य पर ध्यान देना सबसे जरूरी हो जाता है। इस उम्र में शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों और सिस्टम्स को नियमित रूप से जांचना आवश्यक होता है, ताकि बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पहचाना जा सके।
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट
- फोटो : Freepik.com
बोन डेंसिटी टेस्ट
अगर आप समय रहते टेस्ट करा लेंगी और कहीं किसी तरह की कोई दिक्कत निकलती है तो डॉक्टर समय रहते सप्लीमेंट्स या जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे सकते हैं।
- बोन डेंसिटी टेस्ट हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की मात्रा को मापता है।
- इस टेस्ट से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की कमजोरी की संभावना का पता चलता है।
अगर आप समय रहते टेस्ट करा लेंगी और कहीं किसी तरह की कोई दिक्कत निकलती है तो डॉक्टर समय रहते सप्लीमेंट्स या जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे सकते हैं।
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
पैप टेस्ट
ऐसे में हर महिला को ये समझने की जरूरत है कि नियमित रूप से पैप टेस्ट कराने से महिलाओं में ग्रीवा कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। 21 साल की उम्र के बाद या यौन सक्रिय होने के बाद यह टेस्ट समय-समय पर कराना चाहिए।
- पैप स्मियर टेस्ट महिलाओं के लिए आवश्यक है।
- ये गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर या प्रीकैंसर अवस्था की पहचान करता है।
ऐसे में हर महिला को ये समझने की जरूरत है कि नियमित रूप से पैप टेस्ट कराने से महिलाओं में ग्रीवा कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। 21 साल की उम्र के बाद या यौन सक्रिय होने के बाद यह टेस्ट समय-समय पर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
कोलेस्ट्रॉल लेवल
अगर समय पर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का पता लग जाएगा तो कुछ ही समय में सही खान-पान, व्यायाम और जरूरत पड़ने पर दवा के जरिए कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जा सकता है।
- कोलेस्ट्रॉल लेवल टेस्ट हृदय रोग, स्ट्रोक और ब्लड वेसल्स की समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है।
- हाई कोलेस्ट्रॉल से धमनियों में प्लाक जम सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
अगर समय पर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का पता लग जाएगा तो कुछ ही समय में सही खान-पान, व्यायाम और जरूरत पड़ने पर दवा के जरिए कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट
- फोटो : Freepik.com
थायराइड फंक्शन टेस्ट
ऐसे में समय-समय पर थायराइड टेस्ट करवाकर हार्मोन संतुलन बनाए रखा जा सकता है। ऐसा करने से आप कई दिक्कतों से बच सकती हैं।
- थायराइड टेस्ट शरीर में थायरॉइड हार्मोन का स्तर मापता है।
- थायरॉइड असंतुलन से वजन बढ़ना या घटना, थकान, बाल झड़ना और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
ऐसे में समय-समय पर थायराइड टेस्ट करवाकर हार्मोन संतुलन बनाए रखा जा सकता है। ऐसा करने से आप कई दिक्कतों से बच सकती हैं।