फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Long Covid: अध्ययन में दावा- महिलाओं में पोस्ट कोविड सिंड्रोम का खतरा अधिक, ऐसे लक्षणों को लेकर बरतें सावधानी

Mon, 02 May 2022 01:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 02 May 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Women are More Prone to Post COVID Syndrome, how to stay fit and healthy
महिलाओं में लॉन्ग कोविड का खतरा - फोटो : iStock

कोरोना का संक्रमण पिछले दो साल से अधिक समय से पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। जिस तरह से सामने आ रहे नए वैरिएंट्स की संक्रामकता दर देखी जा रही है, वह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाली है। संक्रमण के साथ-साथ लॉन्ग कोविड के मामले भी रोगियों और स्वास्थ्य क्षेत्र दोनों के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला है। कुछ अध्ययनों में यहां तक भी दावा किया जा रहा है कि पोस्ट कोविड सिंड्रोम के मामले, छह माह से लेकर एक साल तक भी बने रह सकते हैं। कुछ स्थितियों में इनके गंभीर रूप लेने का भी खतरा होता है, ऐसे में संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी सभी लोगों को अपने लक्षणों की निगरानी करते रहना चाहिए।



देश में अब तक आई कोरोना संक्रमण की तीन लहरों में संक्रमितों और लॉन्ग कोविड रोगियों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ा चैलेंज है। लॉन्ग कोविड के रूप में  ब्रेन फॉग से लेकर हृदय और फेफड़े की समस्या और बालों के झड़ने से लेकर महीनों तक स्वाद और गंध न आने जैसी दिक्कतें देखने को मिली हैं। शोध बताते हैं कि लगभग सभी उम्र के लोगों में लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है।

वहीं एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लॉन्ग कोविड सिंड्रोम का खतरा अधिक होता है, साथ ही उनमें लक्षणों के गंभीर रूप लेने की आशंका भी बढ़ जाती है। आइए इस शोध के बारे में आगे विस्तार से समझते हैं। 

Women are More Prone to Post COVID Syndrome, how to stay fit and healthy
पोस्ट कोविड की समस्याएं - फोटो : iStock

महिलाओं में लॉन्ग कोविड  का खतरा अधिक

जर्नल ऑफ विमेन हेल्थ में पीयर-रिव्यू शोध के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं  में लॉन्ग कोविड के लक्षण होने का खतरा अधिक हो सकता है। संक्रमण से ठीक हो चुकी महिलाओं में थकान, सीने में दर्द, भोजन को निगलने में कठिनाई जैसी समस्याओं का जोखिम अधिक देखा गया है।

कोविड-19 के प्रभावों को लेकर हुए इससे पहले के शोध में बताया गया था कि वैसे तो महिलाओं में कोरोना संक्रमण होने या गंभीर रोग विकसित होने का खतरा कम होता है, हालांकि अगर इनमें संक्रमण हो जाए तो पोस्ट कोविड की समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

Women are More Prone to Post COVID Syndrome, how to stay fit and healthy
पोस्ट कोविड की समस्याओं का जोखिम - फोटो : iStock

लॉन्ग कोविड का जोखिम

इसी तरह लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं में संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड की समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं अगर समय पर प्रभावी उपचार न मिल पाए तो महिलाओं में लॉन्ग कोविड के लक्षण भी गंभीर हो सकते हैं, जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ावा दे सकते हैं।

यूके शोधकर्ताओं के मुताबिक कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती रह चुके दो-तिहाई से अधिक लोग अभी भी लॉन्ग कोविड के लक्षणों के शिकार हैं। इसमें महिलाओं और अधिक वजन वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women are More Prone to Post COVID Syndrome, how to stay fit and healthy
पोस्ट कोविड के लक्षणों को पहचानिए - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?

इस शोध के लिए 2,300 से अधिक लोगों को शामिल किया गया, ये सभी संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती रह चुके थे। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमण से ठीक होने के पांच महीने बाद केवल 26 फीसदी लोग पूरी तरह से ठीक हो पाए हैं, जबकि करीब 29 फीसदी लोगों को ठीक होने में एक साल से अधिक का समय लगा। अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं के जल्दी पूरी तरह ठीक होने की संभावना 33 फीसदी कम पाई गई। 

विज्ञापन
Women are More Prone to Post COVID Syndrome, how to stay fit and healthy
महिलाओं में पोस्ट कोविड का अधिक जोखिम - फोटो : iStock

इन लक्षणों के मामले अधिक

शोधकर्ताओं ने पाया कि लॉन्ग कोविड के शिकार लोगों में सांस फूलना, थकान, मांसपेशियों में दर्द, नींद की समस्या, अंगों की कमजोरी और मानसिक स्वास्थ्य की दिक्कतें अधिक देखने को मिलती हैं। महिलाओं में यह लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि तेजी से बढ़ते संक्रमण और लॉन्ग कोविड को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल आवश्यकता थी। कुछ लक्षण समय के साथ गंभीर भी हो सकते हैं, जिनमें विशेष देखभाल की जरूरत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed