फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बीमारी की वजह से खुद को ही भूल गई थी यह लड़की, शादी का दिन भी नहीं रहा याद

Fri, 05 Jul 2019 12:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Woman forgot her own wedding due to brain SWELL and wiped her memory
इंसेफ्लाइटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की हर्कनेस 29 साल की हैं। वह दिमाग की एक खतरनाक बीमारी की वजह से खुद की शादी का दिन ही भूल गईं थीं। उन्हें लग रहा था कि वह 1860 में  जी रही हैं। दरअसल, विक्की हर्कनेस के दिमाग में सूजन आ गई थी जिसकी वजह से वह बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गई थी। विक्की, खुद को ही भूल गईं थीं। उन्हें दैनिक जीवन के कार्यकलाप तक याद नहीं थे। दांत कैसे मांजते हैं और कैसे नहाया जाता है? विक्की को यह सब बातें फिर से सीखनी पड़ीं। इस बीमारी ने विक्की के जीवन को नर्क से भी बदतर बना दिया था।

Woman forgot her own wedding due to brain SWELL and wiped her memory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

उन्हें जूते का फीता तक बांधना याद नहीं रहा। दरअसल, विक्की को इन्सेफलाइटिस हो गया था। साल 2015 से ही उसे फ्लू के लक्षण महसूस हो रहे थे। इसके बाद उसकी जांच की गई और पता चला कि उसे इन्सेफलाइटिस ने जकड़ लिया है। विक्की, तीन महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं। परिवार को लगने लगा था कि वह अब नहीं बचेंगी। इलाज के बाद विक्की ने अपनी 80 फीसदी याददाश्त को रिकवर किया  लेकिन फिर भी वह अपनी शादी का दिन ही भूल गईं। दरअसल, दिमाग में सूजन की वजह से विक्की अपनी पूरी याददाश्त ही भूल गई थी।

Woman forgot her own wedding due to brain SWELL and wiped her memory
इंसेफ्लाइटिस - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इलाज के बाद अब विक्की एकदम ठीक हैं। उन्हें जब शुरुआत में इस बीमारी के लक्षण दिखे तो घर वालों को लगा कि वह अवसाद में हैं, इस वजह से वह अपने आस पास की चीजों को कम याद रख पा रही हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए विक्की हर्कनेस ने कहा कि वह ऐसी स्थिति में पहुंच गई थी कि उन्होंने हंसना भी छोड़ दिया था। वह अपने आप को बिल्कुल भूलती जा रही थीं। विक्की कहती हैं कि मदर्ड डे कब का जा चुकी था और मैं मदर्ड डे कार्ड भेजने को लेकर उतावली हो रही थी। मुझे मदर्स डे तक याद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman forgot her own wedding due to brain SWELL and wiped her memory
इंसेफ्लाइटिस - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है इन्सेफलाइटिस की बीमारी?
इन्सेफलाइटिस, दिमाग सूजने की बीमारी। संक्रमण या फिर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कम हो जाने से इस बीमारी में दिमाग में भयंकर सूजन आ जाती है। ब्रिटेन में हर साल इस बीमारी से 6,000 से ज्यादा मरीज प्रभावित होते हैं। अमेरिका में पिछले दशकों में ढ़ाई लाख से ज्यादा इन्सेफलाइटिस के मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा इन्सेफलाइटिस सोसायटी के द्वारा जारी किया गया है।

विज्ञापन
Woman forgot her own wedding due to brain SWELL and wiped her memory
Memory Loss

लक्षण
यह बीमारी संक्रमण की वजह से होती है। इसमें तेज बुखार आता है और जोरों से सिर में दर्द होता है। यह बीमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता के कम होने की वजह से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में से किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इस बीमारी में याददाश्त तक चली जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed