फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ डायबिटीज ही नहीं इन बीमारियों के लिए भी रामबाण है जामुन

Fri, 05 Jul 2019 12:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 05 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
include jamun in daily diet beneficial for body parts
मानसून शुरू हो गया है और इस मौसम में एक फल जो बाजार में खूब नजर आता है वो है जामुन। खट्टे-मीठे स्वाद वाले इस फल को खाने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस फल के सेवन का लाभ केवल डायबिटीज के मरीजों को होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि गुणों से भरपूर जामुन का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद है। अागे जानें की इस फल का सेवन कौन सी बीमारीयों के लिए रामबाण इलाज है।

 

include jamun in daily diet beneficial for body parts
- फोटो : social media
दिल का रखे ख्याल
स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है कि रोज एक फल का सेवन जरुर किया जाए और अगर ये फल मौसमी है तो बहुत ही अच्छा है। बारिश के मौसम में अगर नियमित रुप से जामुन का सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद एंथोसाइनिडिंस, ऐलेजियेक एसिड और एंथोसायनिंस जैसे तत्व ह्रदय की कई सारी बीमारियों से बचाव करते है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो तनाव और उच्च रक्तचाप की समस्या से भी हमें बचाता है।

 

include jamun in daily diet beneficial for body parts
दांतों की समस्या का भी करे निदान
जामुन का फल ही नहीं इसकी पत्तियों में भी गुणकारी तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। जामुन की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मसूड़ों की बीमारियों में फायदेमंद हैं। अगर इसकी पत्तियों को जलाकर और उसका पाउडर बना कर उससे दांतों को साफ किया जाए तो दांतो में होने वाले संक्रमण से बचाव करता है। जामुन के पेड़ की छाल का काढ़ा बना कर उसके प्रयोग से मुंह की बदबू से निजात मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
include jamun in daily diet beneficial for body parts
पेट की समस्या 
जामुन खाने से पेट की बहुत सारी बीमारियों से राहत मिलती है। जिन लोगों को भूख न लगने की शिकायत हो उहें जामुन का सेवन सेंधा नमक से करना चाहिए। कब्ज होने या फिर पेट की किसी भी बीमारी में इसको खाने से लाभ होता है। यहां तक कि जामुन की गुठली को पीस कर इसका सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
include jamun in daily diet beneficial for body parts
गुणकारी जामुन के भी हैं कुछ नुकसान
जामुन का सेवन हर तरीके से फायदेमंद है लेकिन कुछ बातों का ध्यान तो रखना भी जरुरी है। जैसे जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ध्यान रहें जामुन खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए और दिनभर में दो सौ ग्राम से ज्यादा इस फल को नहीं खाना चाहिए। अगर इन सब सावधानियों के साथ जामुन को खाया जाए तो ये फल गुणों का भंडार है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed