फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनाकाल में यदि आया है विवाह का न्योता, तो इन सावधानियों के साथ हों समारोह में शरीक

Fri, 06 Nov 2020 04:59 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 06 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
with this precautions stay safe from corona in marriage gatherings
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
समय किसी के लिए रुकता नहीं है फिर सामने कोई वायरस ही क्यों न हो। समय के साथ कोरोनाकाल में तरह-तरह के आयोजन भी शुरु हो गये हैं। विवाह जीवन की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है, हर परिवार उसका आयोजन बहुत अच्छे से करता है लेकिन इन दिनों विवाह की प्रक्रिया में काफी परिवर्तन आए हैं। मेहमानों की संख्या, समयावधि सब कम कर दिये गये हैं। इन दिनों शादी का मुख्य केंद्र जीवनसाथी, सात फेरे और कुछ करीबी लोगों ही हैं। देवउठनी ग्यारस के बाद से संभावना है कि आपके पास भी किसी अपने के ब्याह का न्योता आ जाए, ऐसे में उस न्योते को सहर्ष स्वीकारें लेकिन याद रखें कि कोरोना आपके आसपास ही है, इसलिए इन सावधानियों के साथ ही विवाह में शामिल हों-

 

with this precautions stay safe from corona in marriage gatherings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
-सभी सदस्य न हो शामिल
सामान्य दिनों में तो किसी भी शादी में सपरिवार शामिल हो जाते थे लेकिन इन दिनों कोशिश करें कि परिवार के एक या दो सदस्य ही शादी में शामिल हों। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को तो वैवाहिक कार्यक्रमों में बिल्कुल भी लेकर न जायें। शादी के घर में अलग-अलग जगहों से लोग आते हैं, जो कि उनकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं।

 

with this precautions stay safe from corona in marriage gatherings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल
-किसी भी वस्तु को न छूएं
यह बहुत सामान्य आदत है और विवाह समारोह में अधिकतर लोगों में देखी जाती है कि जब दो लोग या समूह के बीच कोई बातचीत चल रही होती है तो किसी का हाथ कुर्सी पर होता है, कोई रेलिंग, दीवार आदि पकड़कर खड़ा होता है। इन आदतों से कोरोना संक्रमण फैल सकता है इसलिए यह बात दिमाग में बैठा लें कि किसी भी वस्तु को छूना नहीं  है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
with this precautions stay safe from corona in marriage gatherings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
-6 फुट की दूरी है बहुत जरूरी
विवाह के दौरान निभाई जाने वाली सभी रस्में समूह में ही होती हैं इसलिए बहुत जरुरी है कि आप स्वयं ही दूसरों से 6 फुट की दूरी बनाकर रहें। भले ही कोई इस बात इस नाखुश हो तो उसे होने दें क्योंकि यदि एक बार कोरोना हो गया तो वो नाखुश व्यक्ति चाहकर भी आपकी कोई सहायता नहीं कर पायेगा। लोग जब देखेंगे कि आप सामाजिक दूरी को लेकर जागरुक हैं तो वे खुद से भी आपके नजदीक नहीं आयेंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

विज्ञापन
with this precautions stay safe from corona in marriage gatherings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook
-अतिरिक्त मास्क और सैनिटाईजर अवश्य रखें
शादी के घर में चीजें घूमते देर नहीं लगती इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने साथ दो-तीन अतिरिक्त मास्क रखें ताकि यदि पहना हुआ मास्क खो भी जाता है तो चिंता की कोई बात न रहे। साथ ही सैनिटाईजर की एक छोटी शीशी तो अपने हाथ में ही रखें ताकि बार-बार हाथ सैनिटाईज करने में कोई समस्या न आये और खुद से भी लापरवाही न हो।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed