सर्दियों के मौसम में कई चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है, नहीं तो इसके नकरात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ने लगते हैं। इस मौसम में जितना जरूरी है खान-पान पर ध्यान देना, उतना ही जरूरी है धूप की सही मात्रा का भी मिलना। वैसे तो अगर कड़ाके की ठंड पड़ने लगे तो कई-कई दिनों तक सूरज दिखाई ही नहीं देता है, लेकिन इस मौसम में धूप सेंकना अति आवश्यक होता है। इससे न सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कितनी देर धूप सेंकनी चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।
{"_id":"5fa51c822103fa4b966d7780","slug":"health-benefits-of-sunbathing-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में धूप सेंकने के फायदे, इन समस्याओं से मिल सकती है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में धूप सेंकने के फायदे, इन समस्याओं से मिल सकती है राहत
Fri, 06 Nov 2020 03:24 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को मिलती है मजबूती
- विटामिन-डी का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य की रोशनी है और माना जाता है कि शरीर के लिए आवश्यक मात्रा का 95 फीसदी हिस्सा धूप सेंकने से मिल सकता है। दरअसल, विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। धूप सेंकने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
- अच्छी नींद के लिए भी धूप सेंकना अति आवश्यक है। दरअसल, इससे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन पैदा होता है, जिससे सुकून भरी नींद आती है और ये तो आप जानते ही होंगे कि अच्छी नींद मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- धूप सेंकने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी घटने लगता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा धूप त्वचा संबंधी समस्याओं (जैसे- फंगल इंफेक्शन) को भी खत्म करने में कारगर है। इसलिए सर्दियों के मौसम में धूप जरूर सेंकना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कितनी देर धूप में बैठें
- हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार सुबह या फिर शाम के समय लगभग 20-30 मिनट हल्की गुनगुनी धूप में बैठना चाहिए। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा देर धूप में न बैठें, क्योंकि इससे टैनिंग की समस्या हो सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। बेहतर होगा कि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी चीज के लिए पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।