फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों में मौसमी बुखार-जुकाम से बचने के लिए ये हैं पांच सबसे कारगर तरीके, प्रयोग में लाकर पा सकते हैं लाभ

Wed, 12 Jan 2022 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Jan 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
Winter Seasonal Diseases Cough Cold Fever And Flu home remedies in hindi
मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय - फोटो : pixabay

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by
Dr. Rajan Gandhi

सर्दियों में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे जैसे मौसम बदलता है, बीमारियों का डर सताने लगता है। इस मौसम में बीमार पड़ने का खतरा को कई गुना बढ़ ही जाता है, साथ ही फ्लू,सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार समेत कई बीमारियों से ग्रसित होना आम बात हो जाती है। इस तरह की बीमारियां ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण होता है। इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सर्दी आते ही लोग गर्म कपड़े पहनने की सलाह देते हैं, खान पान पर ध्यान देने को कहा जाता है। हालांकि सर्दी के मौसम में बीमार होने से बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के अलावा कुछ और भी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। बुखार-जुकाम से बचने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपायों का भी सहारा लें सकते हैं, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं में आराम पा सकें। चलिए आपको बताते हैं मौसमी बीमारियों से बचाव के पांच तरीके।
 

Winter Seasonal Diseases Cough Cold Fever And Flu home remedies in hindi
मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय - फोटो : iStock

हल्दी दूध का सेवन 

सर्दियों में बीमारी से बचाव के लिए आप दूध में हल्दी मिलाकर रोजाना पी सकते हैं। हल्दी वाले दूध में कैल्शियम, आयरन, सोडियम, ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। वहीं शरीर के दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। 

Winter Seasonal Diseases Cough Cold Fever And Flu home remedies in hindi
मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय - फोटो : iStock

सर्दियों में भाप है असरदार

इस मौसम में सर्दी जुकाम होने पर भाप लेना फायदेमंद हो सकता है। सप्ताह में तीन से चाप बार गर्म पानी की भाप लेने से सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से तो राहत मिलती ही है, स्किन भी साफ और चमकदार बनती है। आप पुदीने या अजवाइन की पत्तियां गर्म पानी में डालकर भी भाप ले सकते हैं। भाप लेने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके अलावा गर्म पानी की भाप से नाक व गले के माध्यम से फेफड़ों तक भाप पहुंचती है, जिससे गले में जमा कफ बाहर निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Seasonal Diseases Cough Cold Fever And Flu home remedies in hindi
मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय - फोटो : Pixabay

तुलसी वाली चाय के फायदे 

सर्दियों में चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है लेकिन चाय में तुलसी के पत्ते डालकर आप चाय को मौसमी बीमारियों से बचाव में औषधी के तौर पर पी सकते हैं। आयुर्वेद में तुलसी को बहुत गुणकारी माना गया है। अगर आप तुलसी की चाय पीते हैं तो शरीर को भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। जो शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाता है। यह शरीर की सूजन को कम करने के साथ खांसी जुकाम में असरदार होती है।

विज्ञापन
Winter Seasonal Diseases Cough Cold Fever And Flu home remedies in hindi
मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय - फोटो : istock

गरारे करें

गरारा किसी भी तरह से नुकसान नहीं करता बल्कि कई समस्याओं से राहत पहुंचाता है। गले में खराश हो या साइनस जैसी समस्या हो, हल्के गुनगुने पानी से गरारे करने से फायदा मिलता है। पानी में नमक मिलाकर गरारे कर सकते हैं। गरारा गले और पेट से जुड़ी कई समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इससे गले में खराश, सर्दी, जुकाम में भी राहत मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed