फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों के ये फल आपकी सेहत को देंगे गजब का बूस्ट, आंखों से लेकर प्रतिरक्षा तक में लाभकारी

Wed, 02 Nov 2022 10:46 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Nov 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Health Tips Winter Fruits Vegetables Carrot Orange Amla Grapes Benefits Or Fayde In Hindi
सर्दियों के फल और सब्जियां - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है, जिससे आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। इसके लिए मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। हर मौसम में कुछ खास फल-सब्जियां होती हैं जिनके सेवन से विटामिन्स-खनिज और अन्य जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। सर्दियों के मौसम में भी ऐसे कई फल आसानी से उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करके सेहत को ठीक रखने में मदद मिल सकती है।



सर्दियों के मौसम को आहार की दृष्टि से काफी समृद्ध माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाले कई फलों को अध्ययनों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए-सी से भरपूर पाया गया है। आंखों को स्वस्थ रखने से लेकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और पाचन को ठीक रखने में इनके सेवन से लाभ मिल सकता है।

आइए ऐसे ही फलों-सब्जियों और इनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Health Tips Winter Fruits Vegetables Carrot Orange Amla Grapes Benefits Or Fayde In Hindi
गाजर से आंंखों को लाभ - फोटो : pixa

गाजर का जरूर करें सेवन

सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करना शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें विटामिन-ए और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। गाजर में मौजूद फाइबर, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने के साथ पाचन को ठीक रखने में भी सहायक है। विटामिन-ए को आंखों की रोशनी को बेहतर रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। गाजर में कैल्शियम और विटामिन-के भी होता है, ये दोनों ही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इससे संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करती हैं।

Health Tips Winter Fruits Vegetables Carrot Orange Amla Grapes Benefits Or Fayde In Hindi
संतरा खाने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

संतरे से सेहत को मिलता है लाभ

संतरे, सर्दियों के मौसम के बहुत पसंदीदा फलों में से एक हैं। ये कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों जैसे विटामिन-सी, फोलेट और पोटेशियम आदि से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होने के साथ किडनी की पथरी को रोकने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में इस फल को काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरे में मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी को बूस्ट करके कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में भी आपके लिए सहायक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Winter Fruits Vegetables Carrot Orange Amla Grapes Benefits Or Fayde In Hindi
आंवला के विटामिन्स और पोषक तत्व - फोटो : Pixabay

आंवला के कई स्वास्थ्य लाभ

आंवला, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने वाले सबसे लाभकारी फलों में से एक है। आंवला जूस विटामिन-सी का एक बड़ा स्रोत है, जो पानी में घुलनशील विटामिन है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। बालों-आंखों के लिए फायदेमंद आंवला, लिवर की सेहत को ठीक रखने के साथ स्वस्थ पाचन में भी फायदेमंद है। आंवले के जूस का नियमित सेवन करें, ये शरीर के लिए विटामिन-सी और फाइबर की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में आपके लिए मददगार है।

विज्ञापन
Health Tips Winter Fruits Vegetables Carrot Orange Amla Grapes Benefits Or Fayde In Hindi
अंगूर खाने के फायदे - फोटो : getty images

अंगूर सेहत के लिए हैं लाभकारी

अंगूर और संतरे जैसे खट्टे फल, विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। अंगूर आपकी विटामिन-सी की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में सहायक है। अंगूर के सेवन को उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने 6 सप्ताह तक रोजाना अंगूर खाया, उनमें रक्तचाप की समस्या का जोखिम कम पाया गया।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed