फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: यूरिक एसिड रहेगा कंट्रोल, इन फलों-सब्जियों के सेवन को पाया गया है बहुत लाभकारी

Tue, 01 Nov 2022 06:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Nov 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
how to control uric acid naturally, know best fruits and vegetables to eat to lowering uric acid
यूरिक एसिड की समस्या के लक्षण - फोटो : iStock

यूरिक एसिड का बढ़ना जोड़ों में दर्द सहित कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है।  यूरिक एसिड रक्त में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट उत्पाद है। प्यूरिन नामक रसायनों के ब्रेक डाउन के दौरान शरीर में इसका निर्माण होता है। वैसे तो अधिकांश यूरिक एसिड रक्त में घुल जाता है और किडनी से होकर मूत्र के रूप में शरीर से बाहर आ जाता है,पर कुछ स्थितियों में इसके अवशेष बचे रह जाते हैं जिसके कारण कई प्रकार की समस्याओं का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि जिन लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होती है उन्हें  प्यूरीन से भरपूर खाद्य और पेय पदार्थ से परहेज करने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आहार को ठीक रखकर यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं जिन लोगों में सामान्य से अधिक यूरिक एसिड की समस्या होती है उन्हें आहार पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि फल, साबुत अनाज और कुछ पेय पदार्थ इस समस्या के जोखिम को कम में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है?

how to control uric acid naturally, know best fruits and vegetables to eat to lowering uric acid
फाइबर वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : istock

फाइबर वाली चीजों का करें सेवन

आहार में फाइबर को शामिल करना पाचन की समस्याओं को ठीक करने के साथ-साथ यूरिक एसिड में भी लाभकारी माना जाता है। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए ओट्स, साबुत अनाज और सब्जियां जैसे ब्रोकोली, कद्दू आदि को आहार में शामिल करना चाहिए। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि आलू और खीरा भी इसमें फायदेमंद हो सकते हैं। आहार विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ाने की सलाह देते हैं।

how to control uric acid naturally, know best fruits and vegetables to eat to lowering uric acid
टमाटर के यूरिक एसिड में लाभ - फोटो : iStock

टमाटर और केला हो सकता है फायदेमंद

टमाटर को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यूरिक एसिड की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद पाया है। यह रक्त में यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है। इसके अलावा केला खाना भी यूरिक एसिड से परेशान लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रतिदिन एक केला खाने रक्त में यूरिक एसिड कम रहता है, इससे गाउट के खतरे को भी कम किया जा सकता है। केले में प्यूरीन की मात्रा स्वाभाविक रूप से बहुत कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to control uric acid naturally, know best fruits and vegetables to eat to lowering uric acid
विटामिन सी वाली चीजों से होने वाले फायदे - फोटो : iStock

खट्टे फलों को पाया गया है लाभकारी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, खट्टे फल भी यूरिक एसिड को कम करने में मददगार हो सकते हैं। खट्टे फलों को विटामिन-सी से भरपूर माना जाता है जो  यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में लाभकारी हैं। इसके लिए नींबू, संतरे और अनानास जैसे फलों और हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बेहतर विकल्प माना जाता है। 

डॉक्टर्स कहते हैं, यूरिक एसिड की समस्या के जोखिमों को कम करने के लिए आहार पर ध्यान देते रहने के साथ नियमित रूप से इसकी दवाइयों का भी सेवन करें। आहार में बदलाव के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। हर व्यक्ति के लिए एक ही पैटर्न की चीजें फायदेमंद हों, यह आवश्यक नहीं है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed