फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सर्दी जुकाम से रहना है दूर, तो इस मौसम में करें इन पांच चीजों का सेवन

Wed, 15 Dec 2021 05:57 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Dec 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Winter Health Tips Immunity Boost Foods To Prevent Colds And Flu
सर्दी जुकाम में खाएं पांच चीजें - फोटो : Istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi


सर्दी का मौसम आ गया है। ठंड आते ही मौसमी बीमारियां भी लोगों को परेशान करने लगती हैं। शरीर को बदलते मौसम को एडजेस्ट करने में समय लेता है। आम तौर पर ठंड के मौसम में लोगों को सर्दी- जुकाम की समस्या होने लगती है। वैसे तो सर्दी खांसी- जुकाम कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाया करता है लेकिन कई बार यही सर्दी जुकाम कई दिनों तक परेशान करता है। इसके अलावा ठंड में लोगों को वायरल बुखार भी हो जाता है। वायरल बुखार कई दिनों तक  रहता है जिससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है। सही समय पर इसे दूर न किया जाए तो बुखार फ्लू और ब्रोंकोनिमोनिया का रूप ले लेता है। ये मौसमी बीमारी आमतौर पर कमजोर इम्यूनिटी होने के कारण होती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, इस मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार से दूर रहने के लिए पोषण युक्त डाइट लेनी चाहिए। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सर्दी जुकाम से बचाव के लिए सर्दियों में पांच चीजों का सेवन करना चाहिए। 

Winter Health Tips Immunity Boost Foods To Prevent Colds And Flu
लहसुन - फोटो : Pixabay

लहसुन का सेवन

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है। लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। लहसुन पोषक तत्वों से भरपूर है। लहसुन ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित करता है। हृदय की बीमारी और फेफड़ों से संबंधित अन्य समस्याओं में लहसुन काफी फायदेमंद है। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से दूर रहने के लिए खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन की एक-दो कलियों का रोजाना सेवन करें। 
 

Winter Health Tips Immunity Boost Foods To Prevent Colds And Flu
हल्दी - फोटो : iStock

हल्दी का सेवन

हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्दी में मौजूद प्राकृतिक गुण संक्रमण के खतरे से बचाते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होती है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। हल्दी का गाढ़ा, दूध के साथ हल्दी पेय औषधीय के तौर पर सेवन कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक, एंटी वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मानव शरीर को पोषण और इम्यूनिटी मजबूत करने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Health Tips Immunity Boost Foods To Prevent Colds And Flu
संतरा - फोटो : Pixabay

संतरे का सेवन 

संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण लाभकारी होते हैं। संतरे का सेवन इम्यूनिटी मजबूत करता है। संतरा शरीर को इंफेक्शन से भी बचाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम से दूर रहने के लिए सर्दियों में भरपूर मात्रा में संतरे का सेवन करें। 

विज्ञापन
Winter Health Tips Immunity Boost Foods To Prevent Colds And Flu
शहद - फोटो : istock

शहद 

शहद भी सेहत के लिए गुणकारी होता है। सर्दी खांसी में शहद का सेवन आपको राहत देता है। तेज खांसी आने पर शहद को अदरक के साथ मिलाकर उसका जूस पीने से कफ से आराम मिलता है और खराश दूर होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में हर दिन शहद का सेवन करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed