{"_id":"60916b04e2929d5bd904019e","slug":"will-corona-virus-become-more-dangerous-with-every-mutation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा सवाल: क्या हर म्यूटेशन के साथ और खतरनाक होता जाएगा कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बड़ा सवाल: क्या हर म्यूटेशन के साथ और खतरनाक होता जाएगा कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Tue, 04 May 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना के म्यूटेशन ने बढ़ाई चिंता
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ आयशी पाल
एम्स, दिल्ली
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के तमाम हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। आलम यह है कि अब रोजोना साढ़े तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले साल की तुलना में इस बार संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन और नए स्ट्रेन पहले के अपेक्षाकृत ज्यादा खतरनाक हैं जिसके कारण इस बार संक्रमितों के मामलों में ज्यादा तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।
ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या हर म्यूटेशन के साथ कोरोना वायरस और गंभीर रूप लेता जाएगा? अगले म्यूटेशन में क्या हो सकता है? आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं।
2 of 6
कोरोना वायरस लगातार बदलता जा रहा है रूप
- फोटो : Social media
भारत में पाया गया कोविड-19 का नया म्यूटेंट काफी खतरनाक माना जा रहा है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ चल रही भारत की लड़ाई को भी प्रभावित कर सकता है। इस वायरस को 70 गुना अधिक संक्रामक माना गया है। नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों में बुखार अधिक गंभीर रूप ले रहा है। इसके अलावा नए स्ट्रेन के कारण कुछ लोगों में सुनने में समस्या, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा में संक्रमण और दृष्टि संबंधी विकार जैसे अन्य लक्षण भी देखे जा रहे हैं।
3 of 6
कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन के मामले आ रहे हैं सामने
- फोटो : ANI
क्या हर म्यूटेशन के साथ बढ़ती जाएगी कोरोना की गंभीरता?
इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली एम्स की डॉक्टर आयशी पाल से बातचीत की। डॉ आयशी कहती हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है कि वायरस हर म्यूटेशन के साथ और गंभीर हो जाएगा। जैसे कि इस म्यूटेशन में लोगों को सांस की दिक्कत ज्यादा हो रही है, हो सकता है वायरस का जब अगला म्यूटेशन हो तो उसके लक्षण बहुत हल्के स्तर के हों। हर स्ट्रेन की गंभीरता दूसरे से भिन्न हो सकती है। इसके अलावा हर म्यूटेशन के साथ वायरस की प्रकृति भी बदल जाती है, इसलिए पहले से ही इसका अंदाजा लगाना काफी कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नए म्यूटेशन में दिखे हैं गंभीर लक्षण
- फोटो : Social media
क्या होता है म्यूटेशन और स्ट्रेन
वायरस और अन्य रोगजनकों में म्यूटेशन होना स्वाभाविक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वायरस अपनी प्रतिकृति बनाता रहता है, इन परिवर्तनों को "म्यूटेशन" कहा जाता है। जब वायरस एक या उससे अधिक म्यूटेशन कर लेता है, तो इन बदलावों को मूल वायरस के वैरियंट्स के रूप में जाना जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन परिवर्तनों के दौरान वायरस के जीन में भी अंतर हो सकता है, जो उन्हें स्वस्थ कोशिकाओं को पार करके लोगों को अधिक प्रभाविता से संक्रमित करने के योग्य बनाता है।
विज्ञापन
5 of 6
भारत में डबल म्यूटेशन के मामले ज्यादा
- फोटो : pixabay
डबल म्यूटेशन क्या है?
अब तक मिले कोरोना के तीन नए वेरिएंट को सबसे अधिक जोखिम वाला माना जा रहा है। ये हैं यूके (बी.1.1.7 वेरिएंट), दक्षिण अफ्रीका (बी.1.351 वेरिएंट) और ब्राजील (B.1.1.28.1) के वेरियंट्स। अब बात करते हैं डबल म्यूटेशन की। जब वायरस के दो परिवर्तन किसी एक तीसरे सुपर संक्रामक स्ट्रेन बनाने के लिए एक साथ आते हैं तो इसे डबल म्यूटेशन माना जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।