फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अच्छी सेहत के लिए रोज व्यायाम जरूरी, पर ये गलती आपके लिए पड़ सकती है भारी; फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया

Sat, 12 Jul 2025 06:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
why warmup is important before exercise se pahle warmup karne ke fayde in hindi
वर्कआउट से पहले वार्मअप - फोटो : Freepik

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। ये सिर्फ वजन कंट्रोल  रखने के लिए ही नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर-शुगर की दिक्कत से बचाए रखने के लिए भी जरूरी है। क्या आप रोजाना वर्कआउट करते हैं, रोजाना जिम जाते हैं? अगर हां तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें वरना आपको फायदे से कहीं ज्यादा नुकसान हो सकता है। 



जब भी हम किसी लंबे सफर पर निकलते हैं, तो गाड़ी को स्टार्ट करने से पहले कुछ देर इंजन को गर्म करते हैं। ठीक वैसे ही, जब हम अपने शरीर को किसी भी कठिन शारीरिक गतिविधि यानी वर्कआउट के लिए तैयार करते हैं, तो उसे भी वार्मअप यानी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से तैयार करना जरूरी होता है। ये सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि शरीर के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है।

वर्कआउट से पहले वार्मअप जरूर करना चाहिए, इससे कई लाभ मिलते हैं। वार्मअप न करने से मांसपेशियां ठंडी बनी रहती हैं और उनमें खिचाव आने या चोट लगने का खतरा अधिक होता है। 

why warmup is important before exercise se pahle warmup karne ke fayde in hindi
वार्मअप करना जरूरी - फोटो : Adobe stock

वार्मअप होता क्या है?

वार्मअप का मतलब होता है, हल्की फिजिकल एक्टिविटी या स्ट्रेचिंग जिससे शरीर को धीरे-धीरे उस स्थिति में लाया जा सके जिसमें वह तेज एक्सरसाइज या वर्कआउट को झेल सके। इसमें 5-10 मिनट की हल्की एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग, स्ट्रेचिंग, जंपिंग जैक्स या आर्म रोटेशन शामिल हो सकते हैं।

पर्याप्त वार्मअप करने से मांसपेशियां गरम और लचीली हो जाती है, जिससे चोट लगने की आशंका काफी कम रहती है। इसका दूसरा बड़ा फायदा यह भी है कि मांसपेशियों में रक्त संचार तेज हो जाता है, जिससे मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व अधिक मिलते हैं। इससे वे बेहतर तरीके से काम कर पाती हैं।

why warmup is important before exercise se pahle warmup karne ke fayde in hindi
वार्मअप धीरे-धीरे शुरू करें - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं डॉक्टर?

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल कहते हैं, वार्मअप धीरे-धीरे शुरू करें और फिर धीरे-धीरे इसकी तीव्रता बढ़ाएं। इस दौरान पूरे शरीर का उपयोग करें। यदि आपको कोई दर्द या परेशानी महसूस हो तो वार्मअप न करें और आराम करें।

वर्कआउट से पहले वार्मअप करना आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। नेशनल एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार, वार्मअप मसल्स को धीरे-धीरे खिंचाव के लिए तैयार करता है, जिससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why warmup is important before exercise se pahle warmup karne ke fayde in hindi
व्यायाम के दौरान कुछ सावधानियां जरूरी - फोटो : freepik

इन फायदों के बारे में भी जानिए

व्यायाम से अधिकतम लाभ प्राप्त करने और व्यायाम के दौरान किसी प्रकार की चोट या खिंचाव से बचाव के लिए तो वार्मअप जरूरी है ही, साथ ही इस एक आदत के और भी कई लाभ हो सकते हैं।

  • वार्मअप से शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। इससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
  • अचानक वर्कआउट शुरू करने से हार्ट रेट तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन वार्मअप इसे धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से बढ़ाता है।
  • वार्मअप से जोड़ों में लचीलापन आता है और वे पूरी गति से हिलने के लिए तैयार होते हैं, जिससे एक्सरसाइज प्रभावी होती है।
  • फिजियोथेरेपिस्ट बताते हैं,  हल्की-फुल्की एक्टिविटी से शरीर धीरे-धीरे सक्रिय होता है, जिससे स्टैमिना बेहतर रहता है और थकान देर से महसूस होती है।

फिजियोथेरेपिस्ट बताते हैं, वार्मअप कोई विकल्प नहीं है बल्कि जरूरी स्टेप है। यह आपके शरीर को आने वाले शारीरिक प्रयासों के लिए तैयार करता है और चोट से बचाव करता है। इसलिए अगली बार जब आप वर्कआउट करने जाएं, तो 10 मिनट का वार्मअप जरूर करें।



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed