फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन में इस हार्मोन की कमी बनती है डिप्रेशन का कारण, जानें कैसे अवसाद में बदल जाती है चिंता और तनाव

Tue, 16 Jun 2020 10:19 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Here Are Some Warning Signs of Depression causes happy hormone deficiency in brain
डिप्रेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया है। बहुत सारे लोग यह सोचने को विवश हैं कि आखिर इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे। खबरों के मुताबिक, सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। क्या आप जानते हैं कि आखिर इस डिप्रेशन की शुरुआत कैसे होती है? दिमाग में ऐसा क्या चल रहा होता है कि लोग अनुचित कदम उठाने की ओर बढ़ जाते हैं और कुछ गलत कर बैठते हैं। मनोचिकित्सक बताते हैं कि कोई भी व्यक्ति अचानक डिप्रेशन में नहीं चला जाता है, बल्कि तनाव और चिंताएं लंबे समय में डिप्रेशन का रूप ले लेती है। 

Here Are Some Warning Signs of Depression causes happy hormone deficiency in brain
Depression - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • डिप्रेशन के संबंध में मनोचिकित्सक अक्सर बताते हैं कि यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है, जो तुरंत किसी व्यक्ति पर हावी नहीं हो जाता है। इसके अलग-अलग फेज यानी चरण होते हैं। अगर व्यक्ति में कुछ लक्षणों के आधार पर शुरुआत में ही इसकी पहचान हो जाए तो उस व्यक्ति को गंभीर डिप्रेशन में जाने से बचाया जा सकता है। 
Here Are Some Warning Signs of Depression causes happy hormone deficiency in brain
Depression - फोटो : Pixabay
  • डिप्रेशन की शुरुआत स्ट्रेस यानी तनाव से होती है। मनोचिकित्सक डॉ. आलोक कुमार बताते हैं कि तनाव होने के पीछे व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक या किसी अन्य तरह के भावनात्मक कारण भी हो सकते हैं। वे कहते हैं कि व्यक्ति को तनाव की निश्चित वजह जरूर पता होनी चाहिए, ताकि किसी अपने से बात कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Here Are Some Warning Signs of Depression causes happy hormone deficiency in brain
Depression - फोटो : Pixabay
  • तनाव को कम नहीं किया जाए तो यह एंग्जाइटी यानी चिंता में बदल जाता है और यही एंग्जाइटी यदि लंबे समय तक बनी रहे और उसका ट्रीटमेंट ना हो तो वह डिप्रेशन का रूप ले लेती है। इसके बाद व्यक्ति गहरे अवसाद की ओर बढ़ने लगता है। इसलिए डॉ. आलोक समय रहते इलाज की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन
Here Are Some Warning Signs of Depression causes happy hormone deficiency in brain
अवसाद - फोटो : pixabay
  • तनाव को कम करने के लिए हम योग का सहारा ले सकते हैं। तात्कालिक तनाव हो तो अपनी पसंद का संगीत सुनकर या अपने किसी खास से बात करके भी उसे दूर किया जा सकता है। डॉ. आलोक अपनों से खुलकर बात करने की और जरूरी हो तो काउंसिलिंग की भी सलाह देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed