फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हड्डियों-दांतों में होता है लगभग 95% कैल्शियम, पर इन दो चीजों के कारण हो सकती है इसकी 'गंभीर कमी'

Thu, 18 Apr 2024 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हड्डियों-दांतों में मौजूद होता है लगभग 95% कैल्शियम, पर इन दो चीजों के कारण से हो सकती है इसकी भयंकर कमी
हड्डियों-दांतों में मौजूद होता है लगभग 95% कैल्शियम, पर इन दो चीजों के कारण से हो सकती है इसकी भयंकर कमी Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Why is my body losing calcium know what affects calcium absorption in body
हड्डियों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

हड्डियों-दांतों को स्वस्थ रखने के लिए बचपन से ही आहार में कैल्शियम वाली चीजों की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती रही है। यही कारण है कि सभी उम्र के लोगों, विशेषकर बच्चों-बुजुर्गों को रोजाना दूध जरूर पीना चाहिए। दूध से शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम की अधिकतर मात्रा की पूर्ति की जा सकती है। 



क्या आप जानते हैं कि हमारी हड्डियों-दांतों में पूरे शरीर का लगभग 90-95% कैल्शियम स्टोर होता है।  हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें रोजाना कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं हृदय, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को भी ठीक से काम करने के लिए भी कैल्शियम जरूरी है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इससे कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के जोखिमों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

पर क्या आप जानते हैं कि आपके खान-पान और लाइफस्टाइल की ही कुछ गड़बड़ियां शरीर में कैल्शियम मात्रा को कम कर सकती हैं?

Why is my body losing calcium know what affects calcium absorption in body
शरीर के लिए जरूरी है कैल्शियम - फोटो : istock

कैल्शियम की कमी के कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैल्शियम की मात्रा कैसे बढ़ाई जाए इसको लेकर तो हम सभी अक्सर चर्चा करते रहते हैं, पर क्या कभी इस बारें में सोचा है कि कुछ चीजों कैल्शियम को शरीर से बाहर भी निकाल सकती हैं। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों को किडनी की दिक्कतें होती हैं- जैसे रेनल फेलियर या क्रोनिक किडनी विकार वाले लोगों में कैल्शियम की कमी होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

इसके अलावा  शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर आप नमक का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे भी कैल्शिय्म की कमी और हड्डियों को क्षति पहुंचने की समस्या हो सकती है।

Why is my body losing calcium know what affects calcium absorption in body
नमक की अधिकता से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

ज्यादा नमक है हानिकारक

तमाम अध्ययनों में विशेषज्ञ सलाह देते रहे हैं कि आहार में नमक की मात्रा कम करना जरूरी है। नमक की अधिकता के कारण ब्लड प्रेशर और हार्ट की दिक्कतों का खतरा हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन पेशाब के माध्यम से कैल्शियम को बाहर निकालने लगता है। इसके अलावा नमक की अधिक मात्रा हड्डियों के क्षरण की समस्या को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में नमक की मात्रा कम से कम रखने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why is my body losing calcium know what affects calcium absorption in body
धूम्रपान से होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

धूम्रपान से हो सकते हैं नुकसान

नमक की ही तरह से शरीर में कैल्शियम की मात्रा को प्रभावित करने के लिए धूम्रपान की आदत को भी एक कारक माना जाता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं, जिन्हें ऑस्टियोब्लास्ट कहा जाता है उसके उत्पादन को धीमा कर देता है। धूम्रपान से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी कम हो जाता है, जो महत्वपूर्ण सेलुलर कार्यों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

यानी कि कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने के लिए नमक का सेवन कम करना और सिगरेट से बिल्कुल दूरी बनाना जरूरी है। 

विज्ञापन
Why is my body losing calcium know what affects calcium absorption in body
आहार में शामिल करें विटामिन-डी - फोटो : istock

कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने पर दें ध्यान

अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम का सेवन बढ़ाना तो जरूरी है ही साथ ही इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कैसे बढ़ाया जा सकता है?

इसके लिए जरूरी है कि कैल्शियम के साथ आहार में विटामिन-डी वाली चीजों को भी शामिल किया जाए। पर्याप्त मात्रा में  विटामिन-डी के बिना, हमारा शरीर ठीक तरीके से इस पोषक तत्व को अवशोषित नहीं कर पाता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed