फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Health: क्या होता है कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड? इनका बढ़ना कितना खतरनाक

Mon, 01 Jul 2024 03:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Jul 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
why high cholesterol and triglycerides are bad for health how to keep heart healthy
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं, इसका खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है। हाल के वर्षो में 30 से कम आयु वाले लोगों में भी हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हृदय रोगों के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ने को मुख्य कारण माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ अन्य कारक भी इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के खतरे को बढ़ा देते हैं?



हृदय रोग हो या हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा, इसके लिए रक्तचाप को प्रमुख कारण माना जाता है। इसके साथ ही जिन दो चीजों के कारण जोखिम बढ़ता देखा जा रहा है वह हैं- कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स क्या हैं और इनका बढ़ना किस तरह से नुकसानदायक हो सकता है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

why high cholesterol and triglycerides are bad for health how to keep heart healthy
कोलेस्टॉल का खतरा - फोटो : istock

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में पाया जाने वाला एक मोमनुमा पदार्थ है। आपके शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक जाने के कारण ये रक्त वाहिकाओं में जमाव का कारण बन सकता है, जिससे रक्त का सामान्य प्रवाह बाधित होने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में हृदय को सुचारू ढंग से रक्त न मिल पाने के कारण हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण छाती में दबाव, चक्कर आने, चलने में समस्या सहित पैरों में सूजन की दिक्कत भी हो सकती है।

why high cholesterol and triglycerides are bad for health how to keep heart healthy
ट्राइग्लिसराइड्स का खतरा - फोटो : istock

ट्राइग्लिसराइड्स क्या हैं?

ट्राइग्लिसराइड्स आपके रक्त में पाए जाने वाले वसा (लिपिड) का एक प्रकार है। जब आप कुछ खाते हैं, तो शरीर इसकी कैलोरी को ट्राइग्लिसराइड्स में बदल देता है, जिसका उसे तुरंत उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती। ट्राइग्लिसराइड्स आपकी वसा कोशिकाओं में जमा हो जाते हैं। 

हाई ट्राइग्लिसराइड्स के कारण धमनियों के सख्त होने की समस्या हो सकती है। ये स्थिति गंभीर हृदय रोगों और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ाने वाली मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why high cholesterol and triglycerides are bad for health how to keep heart healthy
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : istock

इनका बढ़ना कितना खतरनाक?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ट्राइग्लिसराइड और हाई कोलेस्ट्रॉल के संयोजन से धमनी की दीवारों में वसा का जमाव होने का जोखिम हो सकता है। इन स्थितियों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ट्राइग्लिसराइड का बढ़ा हुआ स्तर कोलेस्ट्रॉल को भी प्रभावित करने लगता है। इसे नियंत्रित रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
why high cholesterol and triglycerides are bad for health how to keep heart healthy
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल- ट्राइग्लिसराइड को कैसे करें कंट्रोल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोलेस्ट्रॉल- ट्राइग्लिसराइड दोनों को नियंत्रित रखना शरीर को स्वस्थ रखने और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है। इसके लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। 

  • भरपूर मात्रा में सब्जियों, फल और साबुत अनाज का सेवन करें।
  • विभिन्न प्रकार के स्वस्थ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ (विशेष रूप से मछली), बीन्स और दाल, नट्स और सीड्स।
  • खाद्य पदार्थों में स्वाद के लिए नमक की मात्रा कम रखें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed