अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए रात में निर्बाध नींद लेना बहुत जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि अच्छी और गहरी नींद शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितना भोजन और पानी। जब हम सोते हैं, तब शरीर के अंदर कई महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रियाएं होती हैं। यही प्रक्रियाएं शरीर को अगले दिन के लिए तैयार करती हैं।
Sleep Importance: नींद के दौरान शरीर के भीतर क्या-क्या होता है? जानिए बॉडी का सीक्रेट सिस्टम
Need Kyu Jaruri Hai: स्वस्थ वयस्क को रोजाना 7-9 घंटे की नींद की जरूरत होती है। नींद के दौरान दिमाग यादों को व्यवस्थित करता है, शरीर खराब कोशिकाओं की मरम्मत करता है, हार्मोन संतुलित होते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
अच्छी नींद बहुत जरूरी
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नींद असल में शरीर की रीसेट प्रक्रिया है। जब हम अच्छी नींद लेकर उठते हैं, तब शरीर में ऊर्जा स्तर बेहतर होता है, दिल अधिक स्थिर तरीके से काम करता है और मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। नींद की कमी शरीर में सूजन बढ़ा सकती है, जिससे लंबे समय में कई क्रॉनिक बीमारियां हो सकती हैं।
आइए जानते हैं कि नींद के बाद शरीर के भीतर कौन-कौन सी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं होती हैं और वे हमारी सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं।
ब्रेन होता है रिसेट
नींद के दौरान दिमाग खुद को रिसेट करता है। सोते समय दिमाग का ग्लिम्फैटिक सिस्टम सक्रिय होता है, जो दिनभर जमा हुए टॉक्सिन्स और वेस्ट पदार्थों को बाहर निकालता है।
- इसमें बीटा-अमाइलॉइड जैसे हानिकारक प्रोटीन भी शामिल हैं, जिनका संबंध अल्जाइमर जैसी बीमारियों से माना जाता है।
- हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च के अनुसार, गहरी नींद के दौरान दिमाग नई जानकारियों को प्रोसेस करता है और जरूरी यादों को लंबे समय के लिए स्टोर करता है।
- अच्छी नींद लेने वाले लोगों की याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहतर होती है।
शरीर होता है रिपेयर
सोने के दौरान मस्तिष्क के साथ-साथ हमारा शरीर भी खुद को रिपेयर करता है।
- नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, नींद के दौरान शरीर क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करता है और नई कोशिकाओं का निर्माण तेज हो जाता है।
- नींद के दौरान मांसपेशियों में प्रोटीन सिंथेसिस बढ़ता है। यह प्रक्रिया शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है।
- नींद कम लेने से शरीर में थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द की दिक्कत बनी रहती है।
हार्मोन और मेटाबॉलिज्म के लिए भी नींद जरूरी
नींद शरीर के हार्मोन सिस्टम को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- जब हम पर्याप्त नींद लेते हैं, तब शरीर भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन जैसे घ्रेलिन और लेप्टिन को संतुलित रखता है।
- नींद पूरी न होने से घ्रेलिन बढ़ जाता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है, जिससे पेट भरा होने का संकेत नहीं मिल पाता।
- नींद की कमी ओवरईटिंग और मोटापे के खतरे को भी बढ़ा सकती है।