Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: अचानक आंखों के सामने अंधेरा क्यों छा जाता है? जानिए आखिर क्यों होती है ये दिक्कत

Sun, 15 Nov 2026 09:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

आंखों के सामने अचानक अंधेरा छाने के पीछे लो बीपी, एनीमिया, लो ब्लड शुगर और आंखों की रक्त वाहिकाओं में रुकावट जैसे कारण हो सकते हैं। कई बार यह मिनी स्ट्रोक या रेटिनल डिटैचमेंट का संकेत भी होता है। 

विज्ञापन
Why Do we Suddenly Experience Blackouts in Your Vision
आंखों के सामने अंधेरा - फोटो : Amarujala.com/AI

आपने भी कभी न कभी महसूस किया होगा कि अचानक खड़े होने पर आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है? कुछ सेकंड के लिए ऐसा महसूस होता है जैसे सबकुछ धुंधला हो गया हो। अक्सर लोग इसे कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बार-बार ऐसा होना शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों और दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में खून और ऑक्सीजन पहुंचना जरूरी है। जब किसी कारण से यह सप्लाई प्रभावित होती है, तो कुछ समय के लिए नजर कमजोर या अंधेरा हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर, खून की कमी, ब्लड शुगर कम होना और आंखों की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याओं का वजह से इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो आइए इसके कारणों को जान लेते हैं।

Trending Videos
Why Do we Suddenly Experience Blackouts in Your Vision
लो ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आंखों के आगे अंधेरा कभी-कभार आता है और कुछ सेकंड में ठीक हो जाता है तो यह सामान्य थकान का संकेत हो सकता है। लेकिन यदि यह बार-बार होता है साथ ही आपको इसके साथ बेहोशी या सीने में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आइए इस समस्या के कुछ सामान्य संकेतों के बारे में जान लेते हैं। 

लो ब्लड प्रेशर हो सकता है कारण
 

  • लेटे या बैठे होने के बाद अचानक खड़े होने पर आंखों के सामने अंधेरा दिखाई देना एक आम समस्या है, इसे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहते हैं। इसमें खड़े होते समय ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाता है, जिससे कुछ समय के लिए दिमाग और आंखों तक खून का प्रवाह कम हो सकता है। इसके साथ चक्कर आने के साथ कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
Why Do we Suddenly Experience Blackouts in Your Vision
खून की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

शरीर में खून की कमी तो नहीं?
 

  • एनीमिया में शरीर में पर्याप्त स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता। हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसकी कमी होने पर थकान, चक्कर, कमजोरी और कुछ लोगों में नजर के सामने अंधेरा छाने जैसी परेशानी हो सकती है। गंभीर एनीमिया में आंखों की नसों तक ऑक्सीजन पहुंचने पर भी असर पड़ सकता है।


ब्लड शुगर लो होने से भी हो सकती है परेशानी 
 

  • डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन या कुछ शुगर कम करने वाली दवाओं के कारण ब्लड शुगर कभी-कभी बहुत कम हो जाती है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। इसमें पसीना आने, हाथ कांपने, तेज भूख लगने के साथ धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do we Suddenly Experience Blackouts in Your Vision
आंखों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

आंखों की समस्या तो नहीं?

आंखों की रेटिना तक खून पहुंचाने वाली नस में रुकावट आने से अचानक एक आंख की रोशनी कम हो सकती है। इसे अमॉरोसिस फ्यूगैक्स जैसी स्थिति में देखा जा सकता है। यह कभी-कभी टीआईए यानी मिनी स्ट्रोक का चेतावनी संकेत होता है। इसके अलावा रेटिनल डिटैचमेंट में भी आंखों के सामने पर्दा या छाया दिखाई दे सकती है। 

डॉक्टर कहते हैं, अगर अचानक एक आंख की रोशनी कम हो जाए, आंखों के सामने काला पर्दा जैसा लगे तो तुरंत अस्पताल जाएं । इसके साथ बोलने में परेशानी, चेहरे या हाथ-पैर में कमजोरी हो तो स्ट्रोक की आशंका हो सकती है। ऐसे लक्षणों में इंतजार नहीं करना चाहिए। बार-बार अंधेरा छाने पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और आंखों की जांच कराना जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed