फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कोरोनावायरस को हराने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प क्यों? क्या होती है हर्ड इम्यूनिटी?

Sat, 12 Dec 2020 03:10 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 12 Dec 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
why coronavirus can be defeated from vaccine only what is herd immunity
पूरी दुनिया को सिर्फ एक ही विकल्प नजर आया है वो है ‘वैक्सीन’ - फोटो : पेक्सेल्स

पिछले एक वर्ष में कोरोना ने पूरे विश्व में तबाही मचाकर रख दी है। कोरोना को मात देने के लिए तरह-तरह के विकल्पों के बारे में विचार- विमर्श किया गया लेकिन आखिर में आ कर पूरी दुनिया को सिर्फ एक ही विकल्प नजर आया है वो है ‘वैक्सीन’। लेकिन सभी के दिमाग में बिजली की तरह एक ही प्रश्न कौंध रहा है कि ऐसी भी कैसी बीमारी है जिससे बचने के लिए वैक्सीन के अलावा कोई प्रभावशाली विकल्प नहीं है? शरीर को ऐसे किस तरह से ये वायरस प्रभावित कर रहा है और यह हर्ड इम्यूनिटी क्या बला है? इन सभी प्रश्नों का जवाब जानने के लिए देखिए अगली स्लाइड्स।

why coronavirus can be defeated from vaccine only what is herd immunity
हर्ड इम्यूनिटी नामक यह शब्द पिछले कुछ दिनों से बहुत प्रचलन में है - फोटो : immunity

क्या होती है हर्ड इम्यूनिटी?
हर्ड इम्यूनिटी नामक यह शब्द पिछले कुछ दिनों से बहुत प्रचलन में है। अमूमन यह चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों से ही सुनने में आ रहा है तो आइए जानते हैं कि क्या होती है हर्ड इम्यूनिटी? हर्ड इम्यूनिटी बॉडी की वो स्टेज है, जिसमें अधिकतर लोगों का शरीर ऐसी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर लेता है जिसमें वायरस से लड़ने की ताकत होती है। ऐसे में वैक्सीन उन लोगों के शरीर में हर्ड इम्यूनिटी विकसित करेगी जिनके शरीर वायरस से लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

why coronavirus can be defeated from vaccine only what is herd immunity
इम्यून सेल वायरस को घेर लेती है - फोटो : immunity

कोरोनावायरस के हमले के बाद यह होता है शरीर के भीतर
जैसे ही शरीर में कोई बाहरी वायरस आता है तो शरीर को खुद से पता लगा जाता है। हमारी इम्यून सेल वायरस को घेर लेती है और फिर एंटीजन का निर्माण होता है। यही एंटीजन इम्यून सिस्टम को संकेत देता है। इम्यून सिस्टम में वायरस से लड़ने के लिए टी और बी सेल सक्रिय होते हैं। यह वायरस से लड़ने के लिए अपनी संख्या बढ़ाते हैं। हमले और इम्यून सिस्टम के सक्रिय होने की जो अवधि है, उस दौरान व्यक्ति को बुखार, गले में खराश, सांस संबंधी समस्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why coronavirus can be defeated from vaccine only what is herd immunity
वैक्सीन के बिना हर्ड इम्यूनिटी संभव ही नहीं - फोटो : PTI

बिना वैक्सीन बचना संभव नहीं
कई सारे देशों ने सोचा कि वैक्सीन के बिना भी महामारी से लड़ा जा सकता है। यदि ज्यादातर लोगों को कोरोना हो गया तो उनका शरीर वैसे ही एंटीबॉडी विकसित कर लेगा और हर्ड इम्यूनिटी आ जाएगी। मेडिकल जर्नल द लैंसेंट में छपे एक अध्ययन के अनुसार अगर लोगों को एंटीबॉडी के भरोसे अगर छोड़ दिया जाए तो करोड़ों लोग मर जाएंगे। वैक्सीन के बिना हर्ड इम्यूनिटी संभव ही नहीं।

विज्ञापन
why coronavirus can be defeated from vaccine only what is herd immunity
पूरे विश्व में 6 तरीकों से वैक्सीन बनाई जा रही है - फोटो : social media

कैसे बनती है वैक्सीन
दुनियाभर में अलग-अलग फॉर्मूले से वैक्सीन का निर्माण हो रहा है। लेकिन सभी वैक्सीनों का उद्देश्य एक ही है कि शरीर को वायरस के हमले से पहले ही इस तरह तैयार कर देना कि उसपर कोई असर न हो। इस समय पूरे विश्व में 6 तरीकों से वैक्सीन बनाई जा रही है। जिसमें जीवित वायरस, संक्रमित वायरस, प्रोटीन सबयूनिट, खोखला वायरस, डीएनए- आरएनए और वायरल वेक्टर प्रक्रिया शामिल हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed