फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: कोरोना से अब भी हर हफ्ते 1700 लोगों की ही रही है मौत, विशेषज्ञों ने सभी लोगों से की ये जरूरी अपील

Tue, 06 Aug 2024 12:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Aug 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
who says COVID is still killing around 1,700 people a week booster vaccine required
कोरोना के मामले - फोटो : istock

साल 2019 के आखिरी के महीनों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी थमी नहीं है। भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण के मामले इन दिनों कम हैं, पर कोरोना अभी गया नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इसके जोखिमों को लेकर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। यूएस-यूके सहित कई देशों में अब भी कई वैरिएंट्स न सिर्फ सक्रिय हैं बल्कि हर हफ्ते दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हो रही है। 



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा कि संक्रमण के कारण दुनियाभर में हर हफ्ते लगभग 1,700 लोगों की मौत हो रही है। कोरोना का जोखिम अब भी कम नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि जिन स्थानों पर लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां के लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए एक और बूस्टर वैक्सीन दिया जाना चाहिए। विशेषतौर पर 65 से अधिक आयु के लोगों को एक और टीका देकर उन्हें नए वैरिएंट्स से संक्रमण के प्रति सुरक्षित किया जा सकता है।

who says COVID is still killing around 1,700 people a week booster vaccine required
कोरोना संक्रमण की समस्या - फोटो : istock

कोरोना के नए वैरिएंट्स का खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कोरोना का नया वैरिएंट FLiRT कई देशों में तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रॉन के कई सब-वैरिंट्स लगातार मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। कोरोना के स्पाइक प्रोटीन में बदलाव के साथ नए वैरिएंट्स का जोखिम बना हुआ है। 

सार्स-सीओवी-2 वायरस की सतह पर पाया जाने वाला स्पाइक प्रोटीन, वायरस को मानव कोशिकाओं से जुड़ने में मदद करता है। ये सब-वैरिएंट वायरस के आनुवंशिक कोड में उत्परिवर्तन से उत्पन्न होते हैं। ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट और इसके सब-वैरिएंट्स के कारण पिछले एक साल से अधिक समय से कई देशों में संक्रमण देखा जा रहा है।

who says COVID is still killing around 1,700 people a week booster vaccine required
कोरोना वैक्सीन - फोटो : istock

क्या कहते हैं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक?

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेस ने कहा कई देशों में जारी कोरोना के खतरे के लिए टीकाकरण कवरेज में गिरावट एक बड़ा कारण हो सकती है।

कोविड के नए वैरिएंट्स के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हर नए उत्परिवर्तन के साथ, इस वायरस की प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता और इसके संक्रमण की दर भी बढ़ जाती है। नए वैरिएंट्स की यही क्षमता कोरोना के जोखिमों और संक्रमण के मामलों के बढ़ने के लिए कारण हो सकती है। एक और वैक्सीन नए वैरिएंट्स के कारण होने वाले जोखिमों से बचाने में सहायक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
who says COVID is still killing around 1,700 people a week booster vaccine required
कोविड का टीकाकरण जरूरी - फोटो : istock

एक और बूस्टर वैक्सीन लेने की सलाह

इससे पहले द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सीडीसी कहा था कि, अधिकांश अमेरिकियों ने बार-बार संक्रमण या वैक्सीनेशन, या फिर दोनों से कोरोनावायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा हासिल कर ली है। हालांकि अध्ययनों में देखा गया है कि टीके केवल कुछ महीनों तक ही प्रभावी रहते हैं और समय के साथ इनकी प्रभाविकता कम हो जाती है। इस जोखिम को कम करने के लिए सभी लोगों को अपडेटेड कोविड शॉट्स लेने की जरूरत है।

सीडीसी की निदेशक डॉ. मैंडी कोहेन ने वैज्ञानिकों की सर्वसम्मत सलाह को स्वीकार करते हुए टीकाकरण के एक और डोज की सिफारिश की है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed