फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऊर्जा देने की जगह थकावट बढ़ा सकते हैं ऐसे खाद्य-पदार्थ, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका अधिक सेवन?

Sat, 26 Feb 2022 05:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Feb 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
White Bread, Fried Items Can Increase Physical Exhaustion, foods that drain you physically
थकान की समस्या बढ़ाने वाले भोजन - फोटो : Pixabay

शरीर को लगातार बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ऊर्जा के लिए जरूरी है- पौष्टिक भोजन। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। आपने कई लेख में पढ़ा और विशेषज्ञों से पौष्टक आहार के फायदों और जरूरतों के बारे में सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के खाने-पीने की आदत आपको ऊर्जा देने की जगह इसे छीन सकती है। सुनने में जरूर यह काफी अजीब लगेगा, पर वास्तविकता ऐसी ही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हम रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जो शरीर की ऊर्जा को क्षीण कर सकती हैं।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, जैसे कुछ खाद्य पदार्थ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थ ऊर्जा को क्षीण करके आपको थकान का अनुभव करा सकते हैं। अक्सर आपको भी भारी भोजन के बाद थकान महसूस होती होगी? इस स्थिति को फूड कोमा या 'पोस्टप्रैन्डियल फटीग' के नाम से जाना जाता है। यह थकान आपके भोजन में शामिल कुछ चीजों के कारण हो सकती है, जिसके बारे में हम सभी को जानना बहुत आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जो आपको थकान का अनुभव करा सकती हैं।

White Bread, Fried Items Can Increase Physical Exhaustion, foods that drain you physically
ऊर्जा के लिए क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

ज्यादा तली हुई चीजों का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में महसूस होने वाली थकान के लिए सूजन को मुख्य कारणों में से एक माना जाता है। ऐसे में जो चीजें शरीर में सूजन को बढ़ा देती हों, उनसे थकान होने की आशंका भी अधिक होती है। तले हुए खाद्य पदार्थों के सेवन के माध्यम से आप अप्रत्यक्ष तौर पर तेल और नमक का सेवन भी अधिक कर रहे होते हैं, जो शरीर में थकावट को बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। ज्यादा तली हुई या मीठी चीजें रक्त शर्करा के स्तर में भी वृद्धि का कारण बन सकती हैं, इनके सेवन के बाद आपको थकान का अनुभव अधिक हो सकता है।

White Bread, Fried Items Can Increase Physical Exhaustion, foods that drain you physically
सफेद ब्रेड का सेवन नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

सफेद ब्रेड में होती है रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा 
अगर आप भी रोज नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं तो सावधान हो जाइए। सफेद ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थ रिफाइंड कार्ब्स का स्रोत होते हैं जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। सफेद ब्रेड खाने के बाद आपको थकान महसूस होने या फिर नींद आने जैसा अनुभव हो सकता है। सफेद की जगह ब्राउन ब्रेड या फिर ग्रेन ब्रेड का सेवन करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। पास्ता जैसी चीजों में भी रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
White Bread, Fried Items Can Increase Physical Exhaustion, foods that drain you physically
मीठे पेय हो सकते हैं नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

मीठी चीजों या पेय का सेवन
यदि आप भी बहुत अधिक मीठा खाने या पीने के शौकीन हैं तो आपकी यह आदत सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकती है। इन चीजों के अधिक सेवन के कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है जिससे डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा मीठी चीजें मोटापे को भी बढ़ा देती हैं। मीठी चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इन्हें खाने के बाद शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हो जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed