फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: आहार में कर लें ये चार बदलाव, बढ़ जाएगी इम्युनिटी पावर, कई रोगों से रहेंगे सुरक्षित

Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Which immunity-boosting foods should ensure in your daily diet, all you need to know
इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

कोरोना के इस दौर में हम सभी तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में लाकर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक भोजन का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।  तमाम तरह के अनाज, सब्जियां, डेयरी, मांस और फलों का सेवन इसमें आपके लिए सहायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए हमें लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। सही आहार का चयन करना इसमें हमारे लिए सबसे आवश्यक होता है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ चीजों को इम्युनिटी के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए दैनिक आहार में सभी लोगों को कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आहार में किस तरह के बदलाव करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है?

Which immunity-boosting foods should ensure in your daily diet, all you need to know
आहार में शामिल करें फल-सब्जियां - फोटो : Pixabay

खाने की प्लेट को बनाएं रंगीन
फल और सब्जियां स्वस्थ और संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ताजे फल कई तरह के विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों से भरे होते हैं और नियमित रूप से इनका सेवन करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिल सकता है। जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार खाने की प्लेट में तमाम रंगों वाले फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।  रंगीन फलों में फ्लेवोनोइड नामक एक यौगिक होता है, जो हृदय रोगों के कारण मृत्यु दर को 25 प्रतिशत तक कम कर सकता है। फलों और सब्जियों से भरपूर आहार इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायक है।

Which immunity-boosting foods should ensure in your daily diet, all you need to know
मसालों में होते हैं कई तरह के गुण - फोटो : Pixabay

मसालों में इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण
हमारी किचन में मौजूद तमाम तरह के मसालों में कई ऐसे औषधिय गुण पाए जाते हैं जो शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार होते हैं।  हल्दी, दालचीनी, जीरा, कलौंजी, अदरक, काली मिर्च जैसे मसाले एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों वाले शक्तिशाली एजेंट हैं जो प्रतिरक्षा को मजबूती देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Which immunity-boosting foods should ensure in your daily diet, all you need to know
विटामिन सी का सेवन सुनिश्चित करें - फोटो : iStock

आहार में बढ़ाएं विटामिन-सी की मात्रा
विटामिन-सी को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। इसके लिए अपने दैनिक आहार में खट्टे फलों को शामिल करना न भूलें। अमरूद, टमाटर,नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, पपीता, ब्रोकली, अनानास, कीवीफ्रूट, जैसे फल और सब्जियां खाएं। संतरे में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो  इम्युनिटी पावर बढ़ाने और कई रोगों से सुरक्षित रखने में मददगार है। 

विज्ञापन
Which immunity-boosting foods should ensure in your daily diet, all you need to know
बहुत फायदेमंद है मशरूम खाना - फोटो : istock

मशरूम है बहुत फायदेमंद 
अध्ययनों से पता चलता है कि मशरूम में बीटा-ग्लूकन नामक यौगिक पाया जाता है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के लिए बहुत फायदेमंद है। आहार में मशरूम को शामिल करके आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मशरूम फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं। अल्जाइमर, हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के विकास को रोकने में इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed