फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: काला या हरा अंगूर, कौन सा होता है अधिक फायदेमंद? जानिए अध्ययन में क्या पता चला

Thu, 11 Aug 2022 07:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Aug 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
which color grape is the healthiest black or green, angoor khatte hain
कौन से अंगू होते हैं ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : getty images

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है, इसके लिए आहार में फलों को शामिल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। फलों में शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों का भंडार होता है जोकि कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक है। हालांकि कुछ फलों को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई प्रकार के प्रश्न रहते हैं। इस लेख में हम अंगूर के सेवन से होने वाले फायदों को जानने के साथ यह जानने की भी कोशिश करेगे कि बाजार में मिलने वाले काले और हरे अंगूरों में क्या अंतर है? सेहत के लिहाज से किसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? काले और हरे अंगूरों में चयन को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति देखने को मिलती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि वैसे तो दोनों ही तरह के अंगूर को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कुछ अध्ययनों में इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि काले अंगूर की कुछ किस्मों में हरे या लाल अंगूर की तुलना में बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये रासायनिक यौगिक आपकी कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन कैंसर, मधुमेह, अल्जाइमर, पार्किंसंस और हृदय रोग जैसी बीमारियों से आपको बचा सकता है। आइए दोनों अंगूरों के बारे में जानते हैं।

which color grape is the healthiest black or green, angoor khatte hain
अंगूर खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

हरे अंगूर 

सामान्यतौर पर हरे अंगूरों की किस्म बाजार में अधिक उपलब्ध होती है। सर्दियों के मौसम में भारत में अंगूर बहुतायत में उपलब्ध होते हैं। हरे अंगूरों का सेवन शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। इसमें विटामिन-ए होता है जो आपके इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा अंगूरों को विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत मना जाता है जो संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक है। अंगूरों में विटामिन-के भी पाया जाता है जो रक्त के थक्के बनाने के लिए आवश्यक होता है।

which color grape is the healthiest black or green, angoor khatte hain
कोले अंगूरों के लाभ - फोटो : iStock

काले अंगूर

हरे अंगूरों की ही तरह से काले अंगूरों को भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। विटामिन्स के मामले में काले अंगूर, हरे अंगूर के समान ही होते हैं। हालांकि कुछ अध्ययनों में काले अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स का जिक्र मिलता है जो इसे खास बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाली क्षति से सुरक्षित रखते हैं जिससे कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
which color grape is the healthiest black or green, angoor khatte hain
अंगूर खाना बहुत लाभदायक - फोटो : getty images

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि अलग-अलग प्रकार की किस्मों वाले अंगूरों में यह भेद करना कठिन हो जाता है कि कौन से अंगूर ज्यादा फायदेमंद हैं? यह निर्भर करता है कि आपको किस प्रकार के विटामिन्स की आवश्यकता अधिक है। काले अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं संभवत: इसी कारण से इसकी मांग बढ़ी है। कुछ अध्ययन यह भी बताते हैं कि हरे अंगूरों में भी कैटेचिन, क्वेरसेटिन और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, ऐसे में इनका चयन आप अपनी पसंद के आधार पर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
which color grape is the healthiest black or green, angoor khatte hain
अंगूर कई बीमारियों में फायदेमंद - फोटो : Pixabay

दोनों की अलग-अलग विशेषता

विशेषज्ञ कहते हैं कि कौन से अंगूर का सेवन करना चाहते हैं, यह आपके चयन का विषय है। दोनों ही अंगूर स्वास्थ्यवर्धक हैं। काले अंगूरों में अधिक रेस्वेराट्रोल होता है वहीं हरे अंगूर में कैटेचिन होते हैं, ऐसे में दोनों की अलग-अलग विशेषता है। कौन से अंगूर आपके लिए फायदेमंद हैं यह पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed