{"_id":"5b260f2b4f1c1bb06e8b8523","slug":"when-tying-to-loss-weight-people-make-common-mistakes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोशिशों के बावजूद भी घट नहीं रहा वजन तो भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना...","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोशिशों के बावजूद भी घट नहीं रहा वजन तो भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना...
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
exercise
कुछ लोग वजन कम करने के लिए तमाम कोशिश करते हैं फिर भी उन्हें कामयाबी नहीं मिलती। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादातर लोगों का अपनी गलतियों की वजह से बहुत कोशिश करने पर भी वजन नहीं घट रहा है। आइए जानते हैं क्या हैं वो गलतियां
Trending Videos
breakfast
सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करना
अमूमन लोग वजन कम करने का सोचते ही सबसे पहले डाइटिंग शुरू कर देते हैं। जिस चक्कर में बहुत सारे लोग नाश्ता स्किप करना शुरू कर देते हैं। अब जब नाश्ता नहीं किया तो लंच टाइम तक बहुत ज्यादा भूख लगना लाजमी है और फिर आप लंच हैवी करते हैं, जो आपकी पहली गलती होती है।

ब्रेड
ब्रेड और बिस्किट
यूं तो आप डाइटिंग पर होते हैं पर आप बिस्किट, ब्रेड आदि चीजों का सेवन करते हैं, जो आपको लगता है आपका वजन कम करने में मदद करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको हम बता दें कि सबसे पहले आप ऐसी चीजें खाना छोड़ दें। इन चीजों के खाने के साथ-साथ आप लाख कोशिश कर लें पर इसे खाते हुए आप कभी वजन नहीं घटा सकते हैं। कोशिश करें इन चीजों के बजाय आप ताजे फल खाएं।

एक्सरसाइज
एक ही तरह की एक्सरसाइज करना
आप अगर रोजाना एक ही तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इससे आपका वजन कम नहीं होगा। एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, पर अगर आपको वजन कम करना है तो कोशिश करें कि कई तरह के एक्सरसाइज करें।

sweet
- फोटो : अमर उजाला
मीठे को करें एवॉइड
आप मीठे के शौकीन है तो आपको इस पर कंट्रोल करना होगा। आपको अपनी डाइट में शुगर काउंट कम करना होगा, क्योंकि मीठा मोटापा बढ़ाता है। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि डिनर के बाद गलती से भी मीठी चीज न खाएं।