{"_id":"6071f1d8d5d4751b6a29c143","slug":"when-remdesivir-injection-is-necessary-for-corona-patients-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानिए कोरोना मरीज को कब लगती है रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानिए कोरोना मरीज को कब लगती है रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत
डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ
सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 10 वर्ष
कोरोना की बढ़ती रफ्तार के साथ ही पूरे देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत का हाहाकार भी जारी है। इस इंजेक्शन को लेकर कई शहरों में कालाबाजारी भी चल रही है। कोरोना मरीजों के परिजन अधिक से अधिक दाम चुकाकर भी बस रेमडेसिविर इंजेक्शन को लाने की पूरी कोशिश में लगे हैं। सामान्य लोगों में इस इंजेक्शन को लेकर खौफ भी बैठ गया है लेकिन कोरोना के हर मरीज को इस इंजेक्शन की आवश्यकता नहीं लगती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कोरोना मरीज को कब लगाया जाता है रेमडेसिविर इंजेक्शन।
2 of 5
ऑक्सीजन लेवल सामान्य से 92 प्रतिशत कम हो तब इंजेक्शन दिया जाता है
- फोटो : pixabay
जब ऑक्सीजन लेवल कम हो
सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं लगाना होता है वे घर पर ही आइसोलेशन और सही देखरेख से ठीक हो सकते हैं लेकिन वे मरीज जिनमें गंभीर लक्षणों के साथ ऑक्सीजन लेवल की कमी पाई जाती है, उन्हें यह इंजेक्शन देना जरूरी हो जाता है। ऑक्सीजन लेवल जब सामान्य से 92 प्रतिशत कम हो तब इंजेक्शन दिया जाता है।
3 of 5
सामान्य बुखार में इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है
- फोटो : Pixabay
तेज बुखार उतरने का नाम न ले
बुखार कोरोना का मुख्य लक्षण है लेकिन यदि बुखार 100 डिग्री से अधिक हो और दो दिन तक तापमान कम होने का नाम कम न ले, तब रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाना आवश्यक हो जाता है। सामान्य बुखार में इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है, मरीज को दवा खाने से लाभ होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फेफड़ों पर बुरी तरह से हमला करता है
- फोटो : सोशल मीडिया
फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाए
कोरोना वायरस फेफड़ों पर बुरी तरह से हमला करता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से फेफड़ों की कोई समस्या होती है, उनपर तो यह बहुत प्रभावशाली साबित होता है। सीटी स्कैन कराने पर फेफड़ों में 25 प्रतिशत से अधिक संक्रमण नजर आता है तो चिकित्सक रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गंभीर मामलों में ही इस इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है
- फोटो : Pixabay
वायरस को बढ़ने से रोकता है रेमडेसिविर
कोरोना वायरस शरीर पर आक्रमण करते ही बढ़ने लगता है, वायरस बहुत तेजी से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव दिखाता है जिससे कि लक्षण खतरनाक होने लगते हैं, फेफड़े खराब हो जाते हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने से वायरस का शरीर में बढ़ना रूक जाता है। गंभीर मामलों में ही इस इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।