फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आहार विशेषज्ञ की सलाह: लिवर की बीमारियों का रामबाण इलाज हैं ये खाद्य-पदार्थ, जरूर कीजिए इनका सेवन

Thu, 22 Jul 2021 04:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 22 Jul 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
what to eat to make liver strong, here all you need to know
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


अर्चना सेठी
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
लखनऊ


लिवर को शरीर के पावरहाउस कहा जाता है। प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन से लेकर विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट के भंडारण तक, यह अंग शरीर के लिए कई अति महत्वपूर्ण कार्यों को करता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक माना जाता है। हालांकि कुछ कारणों से लिवर में समस्याएं आ जाती हैं। लिवर में होने वाली किसी भी तरह की समस्या के कारण शरीर में मेटाबॉलिक डिसऑर्डर हो सकता है, जो पाचन सहित कई अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है।
इसके अलावा शरीर की कई अन्य बीमारियां भी लिवर की समस्या का कारण बन सकती हैं, टाइप-2 डायबिटीज उन्हीं में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करके आप लीवर को आसानी से स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करके आप लिवर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं।

what to eat to make liver strong, here all you need to know
लिवर में फायदेमंद है चुकंदर का जूस - फोटो : pixabay

चुकंदर का रस
चुकंदर का रस बीटालेन्स नामक नाइट्रेट और एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, यह हृदय और लिवर की कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में सहायक माना जाता है। चूहे पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर का रस, लिवर में ऑक्सीडेटिव क्षति और सूजन को कम करने में मदद करने के साथ प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन लिवर को उत्तेजित करता है और उसकी कार्यशीलता में सुधार लाता है। इसे प्राकृतिक रक्त शोधक भी माना जाता है। आप अपने दैनिक आहार में चुकंदर या फिर इसके रस को शामिल कर सकते हैं। 

what to eat to make liver strong, here all you need to know
आहार में शामिल कीजिए नट्स - फोटो : Social media

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नट्स का करें सेवन
लीवर को स्वस्थ रखने और नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नट्स के सेवन को काफी फायदेमंद मानते हैं। नट्स में आमतौर पर असंतृप्त फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये यौगिक एनएएफएलडी को रोकने और सूजन तथा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों को लिवर संबंधी बीमारी हो उन्हें नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat to make liver strong, here all you need to know
हल्दी है लिवर के लिए फायदेमंद - फोटो : Social media
हल्दी 
हल्दी को भी लिवर को साफ रखने वाले सर्वोत्तम आहारों में से एक माना जाता है। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है और साथ ही शरीर की वसा को पचाने की क्षमता में भी सुधार लाती है। इसके लिए 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी में मिलाएं और उसे उबाल कर पिएं। यह फायदेमंद हो सकता है। 
 
विज्ञापन
what to eat to make liver strong, here all you need to know
लिवर को साफ रखने के लिए करें नींबू की सेवन - फोटो : iStock

नींबू भी है फायदेमंद 
नींबू को लिवर साफ करने और उसे स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला डी-लिमोनेने नामक तत्व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नींबू लिवर द्वारा खनिज के अवशोषण को भी बढ़ावा देता है। इसलिए नियमित रूप से नींबू-पानी का सेवन आपको जबरदस्त फायदे दे सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed