फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुखार आने पर क्या खाएं और क्या न खाएं, जानिए विशेषज्ञ से 

Mon, 24 May 2021 01:53 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 24 May 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
what to eat or not to eat in fever in hindi
आसानी से बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है - फोटो : freepik

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

बुखार आते ही आजकल लोग घबराने लगे हैं लेकिन बुखार आने का एक ही तो कारण है नहीं। इन दिनों मौसम परिवर्तन के कारण भी लोग ज्वर से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में घबराने और अस्पतालों की दौड़ लगाने की बजाय घर पर ही हम आहार का ध्यान रख लें, दिनचर्या को सुधार लें, चिकित्सक द्वारा बताई गई दवा ले लें, तब तो आसानी से बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से आइए जानते हैं कि बुखार आने पर क्या खाएं और क्या न खाएं। 

what to eat or not to eat in fever in hindi
अपच की समस्या भी नहीं होगी - फोटो : Social media

इन चीजों का करें सेवन-
बुखार आने पर नाश्ते में ताजे फल खाये जा सकते हैं। खट्टे फल नहीं खाना है। उबली हुई सब्जियां खाना भी आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। दोपहर में मूंग की दाल की खिचड़ी खाना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहींं पहुंचेगा, अपच की समस्या भी नहीं होगी। रात के भोजन में वेजीटेबल सूप, अंकुरित अनाज लेना एक अच्छा विकल्प है। 

what to eat or not to eat in fever in hindi
दोगुना पानी पीना होगा - फोटो : pixabay

पानी का अधिक सेवन
सामान्य की तुलना में बुखार के दौरान आपको दोगुना पानी पीना होगा। शरीर में पानी की कमी होने पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं इसलिए खूब पानी पिएं। नारियल का पानी पीने से भी बुखार के मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। अधिक पानी पीने से शरीर में ज्यादा कमजोरी भी नहीं लगती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat or not to eat in fever in hindi
बुखार में केले और सेब का सेवन करना चाहिए - फोटो : Pixabay
इन फलों का करें सेवन
बुखार में केले और सेब का सेवन करना चाहिए। संतरे और अन्य खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए। इन दोनों में ही अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो कि एक ऐसा इलोक्ट्रोलाइट है, जो कि दस्त जैसी समस्या को भी समाप्त कर देता है इसलिए इनका सेवन जरूर करें। 
विज्ञापन
what to eat or not to eat in fever in hindi
चावल की अपेक्षा रोटी को पचाना ज्यादा आसान होता है - फोटो : सोशल मीडिया

क्या न खाएं-
-खट्टी और ठंडी चीजें
बुखार आने पर भूल से भी खट्टी और ठंडी चीजों की सेवन न करें क्योंकि बुखार के दौरान हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में चावल खाना शरीर के लिए अच्छा नहींं होता है। बुखार में चावल की अपेक्षा रोटी को पचाना ज्यादा आसान होता है और किसी भी ठंडी चीज के सेवन से गला पकड़ाने जैसी समस्या हो सकती है इसलिए चटनी, दही आदि चीजों का सेवन न करें। पानी भी ठंडा न पिएं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed