फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत: भारत में कहां तैयार हो रही है नेजल वैक्सीन? क्या है और कैसे करेगी बच्चों पर काम? यहां जानें सबकुछ

Mon, 24 May 2021 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 May 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update How will the nasal vaccine protect children from the coronavirus where it is being prepared in India
nasal vaccine (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली लहर के मुकाबले काफी लोगों को संक्रमित कर रही है। साथ ही ये वायरस अब तक काफी संख्या में लोगों की जान भी ले चुका है। वहीं, अब तो इस वायरस का खतरा बुजुर्ग और युवाओं के अलावा बच्चों के सिर पर भी मंडरता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में बच्चों को इस वायरस से बचाने के लिए नेजल वैक्सीन यानी नाक की वैक्सीन का दूसरे और तीसरे ट्रायल की टेस्टिंग चल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेजल वैक्सीन क्या है और ये कैसे काम करेगी? शायद नहीं, तो चलिए इस बारे में जानते हैं।

coronavirus update How will the nasal vaccine protect children from the coronavirus where it is being prepared in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

क्या है नाक की वैक्सीन?

  • दरअसल एक नाक की वैक्सीन को नाक के रास्ते एडमिनिस्टर्ड किया जाता है और इसके लिए सिरिंज की जरूरत भी नहीं होती है। वहीं, बायोटेक कंपनी की मानें तो इस नेजल वैक्सीन की सिर्फ चार बूंदे ही जरूरी होंगी। नाक के दोनों छेदों में इसकी दो-दो बूंदें डाली जाएंगी। वहीं, माना जा रहा है कि ये बच्चों पर काफी असरदार होगी।
coronavirus update How will the nasal vaccine protect children from the coronavirus where it is being prepared in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैसे करेगी काम?

  • वहीं, बात अगर इसकी करें कि ये वैक्सीन कैसे काम करेगी, तो आपको बता दें कि कोविड-19 के मामले में एक नाक का टीका कथित तौर पर नाक के एयरवेज से शुरू होने वाले रेस्पिरेटरी पैसेज के अंदर संक्रमण की जगह पर एक इम्यूनिटी प्रतिक्रया उत्पन्न करने में सक्षम है। बच्चों के मामले में इसे कोरोना के इंफेक्शन और ट्रांसमिशन को रोकने के लिए जरूरी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update How will the nasal vaccine protect children from the coronavirus where it is being prepared in India
वैक्सीन - फोटो : PTI

भारत में कहां-कहां बन रहे हैं ये टीके?

  • भारत में इस नाक के टीके का निर्माण हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कर रहा है। इसमें वो वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की मदद ले रहा है, जिससे वो BBV154 नाक का टीका विकसित कर रहा है। कहा जा रहा है कि इसका टेस्टिंग का पहला चरण सफल हुआ था, और वहीं अब इसके दूसरे और तीसरे चरण की टेस्टिंग चल रही है।
विज्ञापन
coronavirus update How will the nasal vaccine protect children from the coronavirus where it is being prepared in India
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

बायोटेक के अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी एक अन्य नाक के टीके इंट्रासेल COVI-VAC की प्रभावकारिता की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें वो न्यूयॉर्क स्थित वैक्सीन निर्माता कोडजेनिक्स की मदद ले रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये टीके जल्द ही सारे क्लिनिकल ट्रायल सफल रूप से पार कर लेंगे, जिसका इंतजार हर किसी को है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed