{"_id":"6a153125b2300eb10e0a9b92","slug":"what-to-eat-and-what-not-to-eat-in-iron-deficiency-iron-ki-kami-kaise-dur-kare-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी? चाय-कॉफी और जंक फूड के साथ इन चीजों बनाएं दूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी? चाय-कॉफी और जंक फूड के साथ इन चीजों बनाएं दूरी
Tue, 26 May 2026 11:42 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 26 May 2026 11:42 AM IST
सार
Iron Rich Foods: जब शरीर में आयरन की कमी होने लगे तो हर किसी को अपनी डाइट में बदलाव अवश्य करना चाहिए। यहां हम आपको उसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
शरीर में आयरन की कमी है तो क्या न खाएं?
- फोटो : AI
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी होना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। खासकर महिलाओं, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। आयरन की कमी होने पर शरीर जल्दी थकने लगता है, चक्कर आना, कमजोरी, सिर दर्द और सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
शरीर में आयरन की कमी है तो क्या न खाएं?
- फोटो : AI
1. चाय और कॉफी कम पिएं
चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन शरीर में आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं, खासकर भोजन के तुरंत बाद इनका सेवन नुकसानदायक माना जाता है।
तो इसकी जगह क्या लें?
इनकी जगह नारियल पानी, नींबू पानी, आंवला जूस या ताजे फलों का जूस लेना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं।

2. ज्यादा जंक फूड से बचें
फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और प्रोसेस्ड फूड में पोषण बहुत कम होता है और ये शरीर को केवल खाली कैलोरी देते हैं। यह आयरन की कमी को और बढ़ा सकते हैं।
तो इसकी जगह क्या लें?
घर का बना संतुलित भोजन जैसे दाल, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी), सलाद और साबुत अनाज का सेवन करें।

3. कोल्ड ड्रिंक और सोडा न पिएं
कोल्ड ड्रिंक और सोडा शरीर के पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं और शरीर को कमजोर बना सकते हैं।
तो इसकी जगह क्या लें?
छाछ, दही से बनी लस्सी, नारियल पानी और ताजा जूस बेहतर विकल्प माने जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा भी देते हैं और पाचन को सुधारते हैं।

4. ज्यादा मीठा खाने से बचें
अधिक चीनी का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा तो देता है, लेकिन यह पोषण नहीं देता और धीरे-धीरे कमजोरी बढ़ा सकता है।
तो इसकी जगह क्या लें?
खजूर, किशमिश, गुड़ और गुड़ से बने पेय आयरन का अच्छा स्रोत होते हैं और शरीर में खून बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।