फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cold & Cough: खांसी होने पर हर बार कफ सिरप की क्या जरूरत? ये चीजें आपको देंगी जल्द आराम

Fri, 06 Dec 2024 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

ठंड के मौसम में जुकाम और खांसी होना बहुत आम है। सर्दी-जुकाम होने पर हम सभी ओवर-द-काउंटर कफ सिरप पी लेते हैं, हालांकि हर बार खांसी होते ही कफ सिरप की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि खांसी होने पर क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
what to do for cold and cough home remedies know sardi khasi ke gharelu upchar
सर्दी जुकाम की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दी के मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी होता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये मौसम कई प्रकार की चुनौतियां पैदा करने वाला हो सकता है। ठंड के दिनों में इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है, यही कारण है कि इन मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों का खतरा काफी आम हो जाता है। क्या आप भी इन दिनों खांसी और जुकाम से परेशान हैं?



सर्दी-जुकाम होने पर हम सभी ओवर-द-काउंटर कफ सिरप पी लेते हैं, जिससे आपको कुछ ही समय में आराम मिल जाता है। हालांकि हर बार खांसी होते ही कफ सिरप की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान से घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि खांसी होने पर क्या करना चाहिए?

what to do for cold and cough home remedies know sardi khasi ke gharelu upchar
सर्दी-जुकाम और खांसी - फोटो : Freepik.com

सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या

सर्दी के मौसम में जुकाम और खांसी होना बहुत आम है। इसके लिए राइनोवायरस और इंफ्लूएंजा को प्रमुख कारण माना जाता है जो ठंड-शुष्क हवा में आसानी से फैलते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में लोग घर के अंदर अधिक समय बिताते हैं, जिससे भी वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। कम तापमान और धूप कम निकलना आपकी  प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है, इस वजह से भी आप खांसी से परेशान रह सकते हैं। 

आइए जानते हैं कि अगर आपको खांसी हो जाए तो क्या उपाय करके इसमें आराम पा सकते हैं?

what to do for cold and cough home remedies know sardi khasi ke gharelu upchar
भाप लेने से आराम - फोटो : Freepik.com

स्टीम थेरेपी बहुत फायदेमंद

सर्दी-जुकाम हो या बंद नाक की दिक्कत, इन सभी से राहत पाने के लिए भाप लेना बहुत फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी से नहाने या भाप लेने से बलगम को ढीला करने और खांसी से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए स्टीम मशीनें भी आती हैं जिसकी मदद से आप आसानी से भाप ले सकते हैं। बलगम कम करने और खांसी से आराम दिलाने में ये बहुत ही कारगर तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to do for cold and cough home remedies know sardi khasi ke gharelu upchar
शहद के फायदे - फोटो : Adobe stock

शहद से मिलता है आराम

शहद का सेवन करना सर्दी-जुकाम और गले की तमाम समस्याओं से राहत दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहद बलगम के उत्पादन को कम करने और कीटाणुओं को मारने में मदद करता है। गर्म पानी या चाय में शहद मिलाना या सिर्फ एक चम्मच शहद ही खांसी में मदद कर सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, यह ओवर-द-काउंटर खांसी की दवाओं से ज़्यादा प्रभावी हो सकता है। शहद गले को आराम पहुंचाने और खांसी के रिसेप्टर्स को कोटिंग करके मदद करता है।

विज्ञापन
what to do for cold and cough home remedies know sardi khasi ke gharelu upchar
गरारे करने के फायदे - फोटो : freepik.com

नमक के पानी से गरारे

गर्म पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करने से गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक घोलें और हल्के गुनगुने पानी से दिन में दो-तीन बार गरारे करें। ऐसा करने से आपको खांसी और गले में दर्द की दिक्कत से काफी आराम मिल सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed