फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morning Habits: इन चीजों के साथ न करें दिन की शुरुआत, स्वस्थ रहना है तो आज से ही नाश्ते में करें बदलाव

Sat, 02 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
what not to eat in morning breakfast, Worst unhealthy breakfast foods in hindi
ब्रेकफास्ट में क्या नहीं खाना चाहिए? - फोटो : istock

पूरे दिनभर के भोजन में सुबह के नाश्ते को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सुबह के समय नाश्ते में पौष्टिक चीजों, फलों, नट्स और अंडों को शामिल करने की सलाह देते हैं। रात के 8-10 घंटे खाली पेट होने के बाद दिन की शुरुआत में आपके शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसके अलावा सुबह के समय मेटाबलिज्म भी सबसे अधिक सक्रिय होता है, इसलिए इस समय जितनी पौष्टिक चीजों का सेवन करेंगे शरीर को इससे उतना लाभ मिलता है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छा नाश्ता आपको सक्रिय, ऊर्जावान महसूस करने में मदद कर सकता है। प्रोटीन, विटामिन, खनिजों की सही मात्रा वाला संतुलित नाश्ता आपको काम करने के लिए शक्ति प्रदान करता है। हालांकि इस समय आहार में गड़बड़ चीजों का चयन आपके लिए समस्याओं को बढ़ाने वाला भी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि नाश्ते में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

what not to eat in morning breakfast, Worst unhealthy breakfast foods in hindi
कॉफी के साथ न करें दिन की शुरुआत - फोटो : istock

कॉफी या चाय पीने की आदत खराब

अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय कॉफी जैसी कैफीन वाली चीजों के साथ करते हैं तो सावधान हो जाइए, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं। सुबह सबसे पहले कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है इसके अलावा ये हार्मोन असंतुलन का भी कारण बन सकती है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी होने का भी खतरा रहता है। 

what not to eat in morning breakfast, Worst unhealthy breakfast foods in hindi
फलों के जूस - फोटो : istock

फलों के जूस का न करें सेवन

भले ही फलों के सेवन को कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी माना जाता रहा है पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुबह के समय फलों के जूस का सेवन न करने की सलाह देते हैं। फलों के जूस में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा भी अधिक हो सकती है, जिसका मतलब है कि ये आपके पेट को भरने के लिए पर्याप्त नहीं है। सुबह पौष्टिक और भरपेट नाश्ता के कुछ घंटों बाद आप चाहें तो इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what not to eat in morning breakfast, Worst unhealthy breakfast foods in hindi
फास्ट फूड्स के नुकसान - फोटो : iStock

फास्ट-फूड या बेक्ड आइटम

फास्ट-जंक फूड्स का सेवन करना सेहत के लिए कई प्रकार से दुष्प्रभावों वाला माना जाता है, अगर आप नाश्ते में इसका सेवन करते हैं तो इसके कारण सेहत पर नकारात्मक असर होने का खतरा हो सकता है। नाश्ते में सैंडविच या सॉसेज, हैश ब्राउन आदि में कैलोरी, वसा और प्रोसेस्ड कार्ब्स की अधिकता होती है, ये शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकते हैं। 

विज्ञापन
what not to eat in morning breakfast, Worst unhealthy breakfast foods in hindi
व्हाइट ब्रेड से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

व्हाइट ब्रेड के हो सकते हैं नुकसान

व्हाइट ब्रेड या इससे बनी हुई चीजें सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं, ये स्वास्थ्य के लिए आदर्श विकल्प नहीं है। सफेद ब्रेड में बहुत कम पोषण होता है और ये हमारे पाचन तंत्र के लिए और भी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा ब्रेड ज्यादातर मैदे से तैयार किए जाते हैं जिसके कारण इससे पाचन के साथ-साथ शुगर लेवल और मोटापा बढ़ने का भी खतरा रहता है। व्हाइट ब्रेड की जगह ग्रेन या ब्राउन ब्रेड का सेवन किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed