फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2021: हार्ट के मरीज भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन

Wed, 29 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
World Heart Day 2021: Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods
दिल के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कहते हैं अगर व्यक्ति को स्वस्थ रहना है, तो उसे एक अच्छा आहार लेना पड़ता है। हमारा खाना ऐसा होना चाहिए जिसमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई अन्य जरूरी पोषक तत्व हों, क्योंकि ये हमारी सेहत को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। डॉक्टर भी इस बात को कहते हैं कि एक अच्छी डाइट ही व्यक्ति को स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाती हैं। वहीं, जब आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो ये और जरूरी हो जाता है कि आपकी डाइट काफी हेल्दी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि बीमारियों के समय शरीर में कई तरह की दिक्कतें होती हैं जिन्हें दूर करने में हमारा भोजन हमारी मदद कर सकता है। इन्हीं बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

दिल के मरीजों के लिए एक हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे लोगों को किन चीजों का सेवन नही करना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

World Heart Day 2021: Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods
दिल के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : iStock

नमक

  • नमक हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है और वो भी खासकर हार्ट के मरीजों को। नमक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिसके कारण हार्ट फेल्योर और हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
World Heart Day 2021: Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods
दिल के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : Pixabay

अंडे की जर्दी

  • अंडे की जर्दी का सेवन दिल के मरीजों को नही करना चाहिए और अगर वो ऐसा करते हैं, तो इससे उन्हे नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे की जर्दी सेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होती है। वहीं, अंडा भी दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है, इसलिए इसका भी सेवन कम ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2021: Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods
दिल के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : iStock

मीठी चीजें

  • लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा खाते हैं, जो कि लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन ज्यादा मीठे का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, दिल के मरीजों के लिए ये और भी ज्यादा खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
World Heart Day 2021: Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods
दिल के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : pixabay

मैदा

मैदा से बनी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, उतनी ही ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी होती है और वो भी खासकर हार्ट के मरीजों के लिए। जब ज्यादा मैदा या इससे बनी चीजों का सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। वहीं, मैदे के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed