फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acne: क्यों होता है एक्ने? आखिर क्यों चेहरे के अलग-अलग हिस्से पर निकलते हैं दाने

Sun, 18 May 2025 04:15 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 18 May 2025 04:15 PM IST
सार

चेहरे पर दानें होना एक बेहद आम समस्या है, जो अधिकतर लोगोंं को कभी न कभी जरूर हुआ होगा। चेहरे पर दानें निकलने के कई कारण हो सकते हैं, पर क्या आपने सोचा है कि आखिर अलग-अलग हिस्सों पर दानें निकलने का क्या मतलब है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
what is acne Check Types causes treatment and prevention chehre me muhase kyu hote hain jaane gharelu upay
क्या होता है एक्ने? - फोटो : Adobe stock

What is acne? : एक्ने, जिसे आम बोलचाल में मुहांसे, दाने या पिंपल्स कहा जाता है। ये एक तरह का स्किन इंफेक्शन है जो आमतौर पर किशोरावस्था से लेकर वयस्कों को प्रभावित करता है। अगर चेहरे पर मुहांसे हो जाएं तो यह न केवल चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि हमारे आत्मविश्वास पर भी असर डालता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि एक्ने क्यों होता है और यह चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर क्यों निकलता है? आइए इस लेख में इन्हीं सवालों के जवाब को विस्तार से समझते हैं।



एक्ने होने के प्रमुख कारण-
एक्ने तब होता है जब त्वचा के पोर्स, तेल, डेड सेल्स और बैक्टीरिया से ब्लाक हो जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं-

  • किशोरावस्था, मासिक धर्म, गर्भावस्था या तनाव के दौरान हार्मोनल असंतुलन सीबम उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे दाने निकलते हैं।  
  • तैलीय भोजन, ज्यादा चीनी या डेयरी उत्पादों का सेवन एक्ने को ट्रिगर कर सकता है।  


 

what is acne Check Types causes treatment and prevention chehre me muhase kyu hote hain jaane gharelu upay
CC Cream - फोटो : Adobe stock
  • गलत ब्यूटी प्रोडक्ट या चेहरा ठीक से न धोना रोमछिद्रों को बंद कर सकता है।  
  • नींद की कमी, तनाव और धूम्रपान भी एक्ने को बढ़ावा देते हैं।


ये भी पढ़ें- Kidney Stone: किडनी में स्टोन का शक है? कैसे लगाएं इसका पता, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
what is acne Check Types causes treatment and prevention chehre me muhase kyu hote hain jaane gharelu upay
pimples - फोटो : Adobe stock

चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर दाने क्यों?
चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर दाने निकलने के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जो शरीर के आंतरिक स्वास्थ्य को दर्शाते हैं। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरा एक नक्शे की तरह काम करता है, जहां प्रत्येक हिस्सा शरीर के किसी अंग से जुड़ा होता है।  

  • माथे पर दाने होने का मतलब है कि तनाव, नींद की कमी या पाचन तंत्र की गड़बड़ी के कारण हो सकते हैं। ज्यादा तैलीय भोजन या बालों में तेल लगाने से भी रोमछिद्र बंद हो सकते हैं।
  • गालों पर एक्ने अक्सर प्रदूषण, गंदे फोन या तकिए के संपर्क, फेफड़ों की समस्या या एलर्जी के कारण होता है। धूम्रपान भी इसका एक प्रमुख कारण हो सकता है।  
  • ठुड्डी पर दाने हार्मोनल असंतुलन, मासिक धर्म के कारण हो सकते हैं। डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन भी इसे ट्रिगर कर सकते हैं।  


 

ये भी पढ़ें- Health Alert: एक साथ गर्मी और प्रदूषण हो सकता है जानलेवा, अध्ययन में सामने आई ये डराने वाली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
what is acne Check Types causes treatment and prevention chehre me muhase kyu hote hain jaane gharelu upay
फल - फोटो : freepik.com
एक्ने से बचाव के तरीके-

एक्ने को नियंत्रित करने के लिए कुछ सावधानियां और उपाय जरूरी हैं-
  • ताजे फल, सब्जियां और पानी का अधिक सेवन करें। तैलीय और जंक फूड से बचें।  
  • दिन में दो बार हल्के फेस वॉश से चेहरा धोएं। नॉन-कॉमेडोजेनिक (रोमछिद्र बंद न करने वाले) प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।


 
विज्ञापन
what is acne Check Types causes treatment and prevention chehre me muhase kyu hote hain jaane gharelu upay
योग - फोटो : Freepik.com
  • योग, ध्यान और पर्याप्त नींद तनाव को कम करते हैं।  
  • गंभीर एक्ने के लिए त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। रेटिनॉइड्स, बेंजॉयल पेरोक्साइड या एंटीबायोटिक्स का उपयोग किया जा सकता है।  
  • तकिए और तौलिये को नियमित रूप से साफ करें। चेहरे को बार-बार छूने से बचें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed