फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sugar Health Effects: मीठी चीजें खाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है? 10 प्वाइंट्स में समझिए

Mon, 15 Jun 2026 07:28 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 15 Jun 2026 07:28 PM IST
सार

चीनी तेजी से पचती है और शरीर को तुरंत उपलब्ध ऊर्जा प्रदान करती है। इसलिए मीठा खाने के कुछ समय बाद हम ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। पर इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन
what happens in body after eating sugar know signs of too much sugar intake
चीनी के साइड इफेक्ट्स - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी मीठा खाने के बहुत शौकीन हैं, खाना खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा जरूर चाहिए? शुगर की बीमारी का डर तो सता रहा है पर मीठा खाने की तलब कंट्रोल नहीं होती? अगर हां तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं, बड़ी संख्या में लोग इसी समस्या के साथ परेशान हैं।



रसगुल्ला- गुलाब जामुन हो या  चॉकलेट ये सभी चीजें हमें खूब पसंद आती हैं। मीठी चीजें ब्रेन में डोपामाइन का स्तर तेजी से बढ़ा देती हैं। जब आप चीनी खाते हैं, तो यह आपकी जीभ और आंत में मौजूद मीठे स्वाद वाले रिसेप्टर्स को सक्रिय करती है, जिससे दिमाग का रिवॉर्ड सिस्टम डोपामाइन रिलीज करने लगता है। इससे आपको खुशी महसूस होती है और आपका मन और ज्यादा मीठी चीजें खाने का करता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो मीठी चीजें हमें पल भर के लिए खुशी देती हैं, वह शरीर के अंदर पहुंचकर क्या-क्या करती हैं?

what happens in body after eating sugar know signs of too much sugar intake
ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

चीनी वाली चीजें खाने से क्या-क्या होता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चीनी सिर्फ हमारे मुंह का स्वाद नहीं बदलती, बल्कि कुछ ही मिनटों में हमारे खून, दिमाग, हार्मोन्स में भी बदलाव आने लगते हैं। यानी मिठास का सफर सिर्फ जीभ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है।


1. चीनी या मीठी चीजें खाने के बाद सबसे पहला असर ब्लड ग्लूकोज पर पड़ता है। चीनी ग्लूकोज और फ्रक्टोज से बनी होती है। पाचन के दौरान यह टूटकर खून में पहुंचती है और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है।


2. जब खून में ग्लूकोज बढ़ता है तो पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन रिलीज करता है। इंसुलिन का काम ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाना है ताकि उसे ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। यह शरीर की सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है। हालांकि अगर आपमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या है तो ग्लूकोज कोशिकाओं में न जाकर खून में बढ़ने लगता है।

what happens in body after eating sugar know signs of too much sugar intake
चीनी खाने से शरीर में क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
3. मीठा खाने पर मस्तिष्क के रिवॉर्ड सिस्टम में डोपामिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर सक्रिय होता है। यही रसायन हमें आनंद और संतुष्टि का अनुभव कराता है। इसी कारण कई लोगों को तनाव, उदासी या थकान के समय मीठा खाने की इच्छा होती है।

4. चीनी तेजी से पचती है और शरीर को तुरंत उपलब्ध ऊर्जा प्रदान करती है। इसलिए मीठा खाने के कुछ समय बाद हम खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। 

5. जिस तरह चीनी ऊर्जा को तुरंत बढ़ा देती है, उसी तरह कुछ लोगों में बाद में ऊर्जा तेजी से कम भी होने लगती सहै। इसे शुगर क्रैश कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what happens in body after eating sugar know signs of too much sugar intake
चीनी लिवर पर बढ़ाती है दबाव - फोटो : Adobe Stock

6. चीनी वाली चीजें भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन के संतुलन को भी प्रभावित कर देती हैं। इससे आपको जल्दी भूख लग सकती है या बार-बार खाने की इच्छा हो सकती है। 

7.  चीनी का एक हिस्सा फ्रक्टोज के रूप में होता है, जो लिवर में प्रोसेस होता है। यदि लगातार अधिक मात्रा में फ्रक्टोज लिया जाए, लिवर पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है।

8.  मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी को तोड़कर एसिड बनाते हैं। बार-बार चीनी वाली चीजें खाने से यही एसिड दांतों की बाहरी परत (इनेमल) को नुकसान पहुंचाने लगता है।

विज्ञापन
what happens in body after eating sugar know signs of too much sugar intake
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

9. ज्यादा चीनी वाली चीजें समय के साथ शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने लग जाती हैं। यह कई क्रॉनिक बीमारियों के जोखिम बढ़ाने वाली मानी जाती है।

10. चीनी शरीर को हाई कैलोरी देती है  जब शरीर जरूरत से ज्यादा कैलोरी प्राप्त करता है तो अतिरिक्त ऊर्जा फैट के रूप में जमा होने लगती है और मोटापे का कारण बन जाती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed