फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liver Health: सिर्फ शराब ही नहीं, रोज की ये चीजें भी लिवर को चुपचाप कर रही हैं खराब; क्या आपको पता है?

Mon, 14 Jul 2025 06:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

  • शराब का सेवन लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता हुआ देखा गया है। ये न सिर्फ फैटी लिवर की दिक्कतों को बढ़ा देती है साथ ही इसके कारण लिवर कैंसर का भी जोखिम रहता है।
  • लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ और आदतें भी हैं जो शराब जितनी ही हानिकारक साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
what habits are bad for liver like alcohol know what affects the liver the most
लिवर की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

Liver Health: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए लिवर का ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक माना जाता है। लिवर शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हानिकारक पदार्थों को डिटॉक्सीफाई करने, भोजन से पोषक तत्वों को संसाधित करने, विटामिन और खनिजों का भंडारण करने, पाचन में सहायता के लिए पित्त का उत्पादन करने, रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने में मदद करता है। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार की कुछ गड़बड़ आदतों के कारण इस अंग पर काफी नकारात्मक असर देखा जा रहा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि शराब पीने की आदत इस अंग को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हुए देखी गई है। ये न सिर्फ फैटी लिवर की दिक्कतों को बढ़ा देती है साथ ही इसके कारण लिवर कैंसर का भी जोखिम रहता है। जब भी लिवर डैमेज की बात होती है, हम में से ज्यादातर लोगों का ध्यान सीधे शराब पर जाता है। और ये सच भी है कि अधिक शराब पीना लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ और आदतें भी हैं जो शराब जितनी ही हानिकारक साबित हो सकती हैं, बल्कि कुछ मामलों में उससे भी ज्यादा खतरनाक?
 

what habits are bad for liver like alcohol know what affects the liver the most
लिवर की बढ़ती समस्याएं - फोटो : adobe stock images

लिवर की बढ़ती समस्याएं

अमेरिकन लिवर फाउंडेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट्स बताती हैं कि दुनियाभर में लिवर से जुड़ी बीमारियों के 25-30% मामले ऐसे लोगों में पाए जाते हैं जो शराब नहीं पीते। ऐसे लोगों में गड़बड़ खानपान, मोटापा, नींद की कमी और कुछ प्रकार दवाइयों का अत्यधिक सेवन जिम्मेदार हो सकता है।

मौजूदा समय में नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल। 

what habits are bad for liver like alcohol know what affects the liver the most
शराब पीने से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

आइए पहले समझते हैं कि शराब हमारे लिवर को कैसे नुकसान पहुंचाती है?

अल्कोहल से लिवर को नुकसान

हर बार जब आपका लिवर अल्कोहल को फिल्टर करता है, तो ये लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाती है। लिवर लगातार नई कोशिकाओं का विकास करता रहता है, लेकिन अक्सर शराब पीने की स्थिति में कोशिकाओं का विकास प्रभावित होने लगता है। इसके परिणामस्वरूप आपके लीवर को गंभीर और स्थायी क्षति हो सकती है। शराब पीने से लिवर में वसा का निर्माण होने लगता जिसके कारण फैटी लिवर रोग हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what habits are bad for liver like alcohol know what affects the liver the most
लिवर की बीमारियां - फोटो : Adobe stock

शराब के अलावा भी कई चीजें लिवर की सेहत को प्रभावित करने वाली मानी जाती हैं।

मीठे पेय पदार्थ भी नुकसानदायक

कोल्ड ड्रिंक्स या फिर अधिक मात्रा में मीठे पेय में ऐडेड शुगर होती है, इससे भी लिवर की सेहत को क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है। इऩ पेय के नियमित सेवन से वजन बढ़ने, मधुमेह और फैटी लीवर रोग का जोखिम हो सकता है। मीठे पेय, दीर्घकालिक तौर पर लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। सोडा और फलों के पैक्ड जूस में पाई जाने वाली ऐडेड शुगर की उच्च मात्रा से भी फैटी लिवर रोग हो सकता है।

तले हुए खाद्य पदार्थ

अस्वास्थ्यकर वसा वाले खाद्य पदार्थ, जैसे तली हुई चीजों का अधिक सेवन भी फैटी लीवर रोग का कारण बन सकता है। ये फैट लिवर में जमा होने लगती है जिसके कारण समय के साथ लिवर में सूजन और लिवर को क्षति होने का खतरा हो सकता है। तली हुई चीजें सिर्फ लिवर की दिक्कतें ही नहीं बढ़ाती हैं, इनसे ब्लड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी जोखिम रहता है।

विज्ञापन
what habits are bad for liver like alcohol know what affects the liver the most
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

हाई सोडियम वाले खाद्य पदार्थ

सोडियम की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ जैसे डिब्बाबंद सूप, प्रोसेस्ड स्नैक्स और फास्ट फूड्स का अधिक सेवन भी लिवर की क्षति का कारण बन सकते हैं। अत्यधिक सोडियम के सेवन से द्रव असंतुलन भी हो सकता है। ये चीजें रक्तचाप बढ़ा देती हैं जिससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवन कम करें।

फिर लिवर को स्वस्थ कैसे रखा जाए?

कुछ बातों का ध्यान रखकर आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। 

  • शरीर को हाइड्रेट बनाए रखें (कम से कम 2.5-3 लीटर पानी)
  • हरी सब्जियां, फल और ओमेगा-3 रिच चीजें खाएं
  • शराब, प्रोसेस्ड फूड और मीठे ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।
  • डॉक्टर की सलाह पर साल में 1 बार लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) जरूर कराएं।




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed