फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: डायबिटीज रोगियों को कौन से फल खाने चाहिए, कौन से नहीं?

Mon, 01 Jul 2024 03:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Jul 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
what fruits are good and bad for diabetics know fruits with low sugar
डायबिटीज में क्या खाएं? - फोटो : istock

डायबिटीज दुनियाभर में बड़ी आबादी को प्रभावित करने वाली समस्या है, जिसका खतरा सभी उम्र वालों में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आनुवांशिकता और मेटाबॉलिक समस्याओं के अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण भी इसका जोखिम बढ़ता देखा जा रहा है। अगर आपके परिवार में किसी को पहले से ये बीमारी रही है तो और भी सतर्क हो जाने की आवश्यकता है।



डॉक्टर बताते हैं, ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि आप खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। मधुमेह रोगियों को क्या खाना चाहिए-क्या नहीं, इस बारे में जानना सबसे जरूरी है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं? अधिक शर्करा वाली चीजों के सेवन से ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम हो सकता है।

what fruits are good and bad for diabetics know fruits with low sugar
डायबिटीज में आम - फोटो : Istock

डायबिटीज में कौन से फल न खाएं?

डायबिटीज में उन फलों-खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। 

वैसे तो फल हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। लेकिन कुछ फलों में प्राकृतिक रूप से शर्करा भी अधिक होती है जिससे शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। उदाहरण के लिए एक सामान्य आकार के आम में 46 ग्राम तक प्राकृतिक शर्करा हो सकती है। अपने वजन को नियंत्रित बनाए रखने और शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने के लिए आम के अधिक सेवन से बचा जाना चाहिए।

what fruits are good and bad for diabetics know fruits with low sugar
कौन से फल खाने चाहिए? - फोटो : istock

ये फल भी हो सकते हैं नुकसानदायक

आम की ही तरह से अंगूर और चेरी जैसे फलों के अधिक सेवन से भी शुगर का स्तर बढ़ने खतरा हो सकता है। एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम शर्करा होती है। 

इसी तरह से चेरी खाने से भी शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके एक कप में 18 ग्राम चीनी होती है। गर्मियों में लोगों का पसंदीदा तरबूज भी रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी का कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what fruits are good and bad for diabetics know fruits with low sugar
एवोकाडो के फायदे - फोटो : istock

डायबिटीज वाले के लिए फायदेमंद फल

डायबिटीज रोगियों को हमेशा उन फलों का चयन करना चाहिए जिनमें शुगर का स्तर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। एवोकाडो खाना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। एक सामान्य आकार वाले एवोकाडो में केवल 1.33 ग्राम चीनी होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से इस फल का सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल तो कंट्रोल रहता ही है साथ ही इससे हृदय स्वास्थ्य को भी विशेष लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
what fruits are good and bad for diabetics know fruits with low sugar
पपीता के फायदे - फोटो : freepik

ये फल खाना भी अच्छा विकल्प

एवोकाडो के अलावा मधुमेह रोगियों के लिए जिन अन्य फलों को लाभकारी माना जाता है उनमें अमरूद और पपीता शामिल हैं। अमरूद में लगभग 5 ग्राम शर्करा और लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है। 

मधुमेह रोगियों के लिए अमरूद का सेवन करना कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। इसी तरह से आप आहार में पपीते को शामिल करके भी स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। इसमें फाइबर तो होता ही है साथ ही पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम को कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने वाला भी पाया गया है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed