फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माउथ अल्सर: पेट की गर्मी ही नहीं, इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है बार-बार छालों की दिक्कत

Thu, 15 Oct 2026 05:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Oct 2026 05:20 PM IST
सार

Mouth Ulcer: मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे आयरन, विटामिन-बी12, फोलेट और जिंक की कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं। तनाव और कुछ बीमारियां भी इसकी वजह बन सकती हैं। छालों से बचने के लिए संतुलित आहार लें और मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Iron, Vitamin B12 Nutrient Deficiencies That May Cause Mouth Ulcers kyu hota hai
मुंह में छाले होने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

मुंह में छाले होने की समस्या काफी आम है, ये दिक्कत किसी को भी हो सकती है। छाले के कारण होने वाले घाव की वजह से कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो ज्यादातर मामलों में छाले दो-तीन दिनों में खुद से या फिर हल्के-फुल्के इलाज से ठीक हो जाते हैं, पर अगर आपको बार-बार छाले हो रहे हैं तो इसके कारणों को समझना जरूरी है।



आमतौर पर माना जाता है कि पेट की गर्मी या ज्यादा तीखा और मसालेदार भोजन के कारण छाले की दिक्कत होती है, पर बार-बार होने वाली समस्या के कारणों को समझना जरूरी है।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक तनाव या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण छाले हो सकते हैं।  आइए जानते हैं कि छाले होने की समस्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए?

Trending Videos
Iron, Vitamin B12 Nutrient Deficiencies That May Cause Mouth Ulcers kyu hota hai
मुंह के छाले - फोटो : Freepik.com

बार-बार हो रहे हैं मुंह में छाले?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जिन लोगों में आयरन, विटामिन बी12, फोलेट और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है उनमें छाले होने की समस्या ज्यादा देखी जाती रही है। लेकिन अगर आपको बार-बार छाले हो रहे हैं तो ये शरीर में किसी दूसरी परेशानियों का संकेत भी हो सकता है, जिसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत होती है। 
 

  • मुंह के छाले कई बार गाल या जीभ के कट जाने, गर्म भोजन से जलने, ब्रश से चोट लगने या दांतों के नुकीले किनारे के कारण भी हो सकते हैं।
  • स्ट्रेस-एंग्जायटी, हार्मोनल बदलाव और कुछ खाद्य पदार्थ भी छालों को बढ़ा सकते हैं। 
  • सीलिएक डिजीज, क्रोहन डिजीज और कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट के कारण भी कई बार लोगों को माउथ अल्सर की समस्या हो सकती है।
Iron, Vitamin B12 Nutrient Deficiencies That May Cause Mouth Ulcers kyu hota hai
आय़रन की कमी से छाले की समस्या - फोटो : Freepik.com
न्यूट्रिशन की कमी भी हो सकती है कारण

अध्ययनों में पाया गया है कि शरीर में कुछ प्रकार के पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी आपको बार-बार छाले की दिक्कत हो सकती है।
  • शरीर में आयरन की कमी इसका कारण हो सकती है। आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो खून के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसकी कमी से एनीमिया, थकान, कमजोरी और मुंह में छाले की दिक्कत हो सकती है। 
  • विटामिन-बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसकी कमी से जीभ में दर्द या लालिमा और मुंह में छाले हो सकते हैं। 
  • फोलेट या विटामिन बी9  कोशिकाओं के निर्माण और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए जरूरी है। इसकी कमी भी मुंह के छालों की परेशानी हो सकती है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स जरूर खाएं।।
  • जिंक  घाव भरने और प्रतिरक्षा प्रणाली के काम में मदद करता है। इसकी कमी के कारण भी कुछ लोगों में बार-बार छाले होने की समस्या देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Iron, Vitamin B12 Nutrient Deficiencies That May Cause Mouth Ulcers kyu hota hai
मुंह के छाले से हैं परेशान - फोटो : freepik.com

छाले होने पर क्या करें?
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, छाले होने पर बहुत तीखा, खट्टा, नमकीन और बेहद गर्म भोजन खाने से बचना चाहिए। 
  • नरम भोजन लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और मुलायम ब्रश से दांत साफ करें। 
  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करने से भी कुछ लोगों को दर्द से राहत मिल सकती है।


हालांकि यदि छाले बार-बार हो रहे हैं, तो इसके कारणों का पता लगाना जरूरी है। अगर मुंह का छाला तीन सप्ताह तक ठीक न हो, पहले से बड़ा हो रहा हो या फिर खून भी निकले तो डॉक्टर से इसकी जांच जरूर करवाएं। बार-बार छाले होने के साथ बुखार, निगलने में कठिनाई या शरीर के दूसरे हिस्सों में भी घाव हों, तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed