{"_id":"6a13eab12c5ac3097f064271","slug":"what-do-different-poop-colors-mean-potty-ke-rang-se-bimari-ki-pahchan-kaise-kare-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Digestive Health Signs: पॉटी का रंग खोल सकता है आपकी सेहत के कई बड़े राज!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Digestive Health Signs: पॉटी का रंग खोल सकता है आपकी सेहत के कई बड़े राज!
Mon, 25 May 2026 12:33 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 25 May 2026 12:33 PM IST
सार
What Do Different Poop Colors Mean: जी हां, सही पढ़ा आपने....आपके शरीर से निकलने वाला मल का रंग शरीर के अंदर होने वाली दिक्कतों के बारे में सारे राज खोल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज
- फोटो : AI
What Do Different Poop Colors Mean: ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह आपकी सेहत से जुड़ा एक बेहद अहम संकेत है। हमारे शरीर में होने वाली कई अंदरूनी समस्याओं की जानकारी अक्सर हमारे मल (Stool) के रंग और बनावट से मिल सकती है। डॉक्टर भी मानते हैं कि स्टूल का रंग पाचन तंत्र, लिवर की सेहत, खाने की आदतों और शरीर में चल रही किसी बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है।
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज
- फोटो : Freepik
भूरा
- भूरा रंग सामान्य और स्वस्थ पाचन तंत्र का संकेत माना जाता है।
- यह बताता है कि आपका खाना ठीक से पच रहा है और आंतों की क्रिया सही तरीके से काम कर रही है।
- इसमें चिंता की कोई बात नहीं होती।
- संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीने से यह स्थिति बनी रहती है।
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज
- फोटो : Freepik.com
काला
- काले रंग का मल कई बार गंभीर संकेत हो सकता है।
- यह पेट या आंतों में अंदरूनी ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है, खासकर अगर मल चिपचिपा और बदबूदार हो।
- कई बार सप्लीमेंट या कुछ दवाओं के सेवन से भी मल काला हो सकता है।
- अगर यह स्थिति लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज
- फोटो : Adobe Stock
लाल
- लाल रंग का मल अक्सर आंतों या मलाशय में खून की मौजूदगी का संकेत देता है।
- यह बवासीर, फिशर या आंतों में किसी चोट के कारण हो सकता है।
- कभी-कभी अधिक चुकंदर या लाल रंग के खाद्य पदार्थ खाने से भी मल लाल दिख सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज
- फोटो : Freepik.com
पीला
- पीला मल शरीर में फैट डाइजेशन की समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
- यह लिवर, पित्ताशय या पाचन एंजाइम की कमी से जुड़ा हो सकता है।
- लगातार पीला मल आने पर मेडिकल जांच कराना जरूरी है क्योंकि यह पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या दिखा सकता है।