फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Attack: इन स्थितियों में भी होते हैं बिल्कुल हार्ट अटैक जैसे लक्षण, न हों कंफ्यूज, ऐसे करिए पहचान

Sun, 15 Sep 2024 07:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Sep 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
What condition can mimic a heart attack know pain attack heartburn symptoms like heart attack
हार्ट की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोग और हार्ट अटैक वैश्विक स्तर पर बढ़ती समस्याएं हैं जिसका शिकार युवा और कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं। हार्ट अटैक जानलेवा स्थिति है, कोरोनरी धमनियों के अवरुद्ध हो जाने के कारण ये दिक्कत होती है। यदि इस स्थिति को अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो हृदय तक रक्त का प्रवाह रुक जाता और पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इससे जान जाने का खतरा रहता है।



राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में 32,457 लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई जो पिछले वर्ष दर्ज 28,413 मौतों से काफी अधिक थी। ये खतरा साल-दर-साल बढ़ता ही जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक के संकेतों की अगर समय रहते पहचान कर रोगी को सीपीआर दे दी जाए तो इससे जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण भी हार्ट अटैक जैसे ही हो सकते हैं। इसलिए इनमें अंतर कर पाना और समय रहते इसकी पहचान जरूरी है।

What condition can mimic a heart attack know pain attack heartburn symptoms like heart attack
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : istock

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण

पहले हार्ट अटैक के लक्षणों को जानना जरूरी है।

दिल का दौरा तब पड़ता है जब हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह कम या बंद हो जाता है। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं और कुछ लोगों में कोई भी लक्षण नहीं हो सकते हैं। 

ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक के कारण सीने में दर्द, सीने के बीच या बाईं ओर तेज दर्द, दबाव, निचोड़ने जैसा अनुभव या भरीपन हो सकता है। ये सबसे आम संकेत है। यह दर्द हाथ, जबड़े, गर्दन, पीठ, कंधों तक भी फैल सकता है। इसके अलावा सांस की तकलीफ होना बिना किसी कारण के ठंडा पसीना आना भी हार्ट अटैक का संकेत होता है।

इसी तरह के लक्षण कई अन्य स्थितियों में भी हो सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।

What condition can mimic a heart attack know pain attack heartburn symptoms like heart attack
पैनिक अटैक की समस्या - फोटो : istock

पैनिक अटैक की समस्या

पैनिक अटैक के लक्षण भी हार्ट अटैक से काफी मिलते-जुलते होते हैं। इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर ये है कि पैनिक अटैक के लक्षण धीरे-धीरे कम हो जाते हैं और लगभग 20 मिनट के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं। हालांकि, हार्ट अटैक के लक्षण समय के साथ बिगड़ सकते हैं और उपचार न मिलने से इसके जानलेवा जोखिम भी हो सकते हैं।

पैनिक अटैक अत्यधिक तनाव या चिंता के दौरान अचानक शुरू होता है जिसमें हृदय गति काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा सांस फूलने, पसीना आने, हाथों में झुनझुनी होने की भी दिक्कत देखी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What condition can mimic a heart attack know pain attack heartburn symptoms like heart attack
दिल के दौरा के लक्षण - फोटो : istock

हार्ट बर्न की स्थिति

हार्टबर्न, एनजाइना और हार्ट अटैक एक जैसे लग सकते हैं। हार्टबर्न तब होता है जब पाचन में सहायक एसिड किसी कारण से उस नली में चले जाते हैं जो भोजन को आपके पेट (ग्रासनली) तक ले जाती है। हार्ट बर्न में सीने में दर्द लेटने या झुकने पर बढ़ जाता है। इसके अलावा निगलने में कठिनाई, पेट में भारीपन या सूजन जैसा हो सकता है।

हार्ट बर्न की स्थिति उसी तरह की बेचैनी पैदा कर सकती है जैसा हार्ट अटैक में होता है। इन दोनों में एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि दिल के दौरा में दर्द साथ छाती में दबाव, जकड़न या निचोड़ने जैसा महसूस होता है। यह बाएं कंधे, हाथ और गर्दन तक फैल सकता है। वहीं हार्टबर्न में जलन जैसा महसूस होता है और यह गले तक जा सकती है।

विज्ञापन
What condition can mimic a heart attack know pain attack heartburn symptoms like heart attack
हृदय की समस्याएं - फोटो : istock

ब्रोकन हार्ट सिंड्रोंम

ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम, जिसे स्ट्रेस कार्डियोमायोपैथी के नाम से भी जाना जाता है, ये तब होता है जब कोई व्यक्ति अचानक बहुत ज्यादा तनाव का अनुभव करता है। इसके कारण सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, पसीना आने, चक्कर आने जैसे लक्षण हो सकते हैं जो देखने में हार्ट अटैक की तरह लगते हैं। 

हार्ट अटैक आमतौर पर हृदय की धमनी के पूरी तरह या लगभग पूरी तरह से ब्लॉक हो जाने के कारण होता है। जबकि ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम में हृदय की धमनियां ब्लॉक नहीं होती हैं। इसमें तुरंत डॉक्टरी सलाह जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed