फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो हो सकती है पथरी, बचाव के लिए इन बातों को जानना जरूरी

Fri, 16 Feb 2024 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Feb 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
what causes stone in gallbladder and kidney know stone hone ke kya karan hai
किडनी स्टोन की समस्या - फोटो : Getty Images

शरीर में पथरी बनने की समस्या काफी दर्दकारक हो सकती है। मुख्यरूप से किडनी और पित्त की थैली में पथरी बनने की दिक्कत देखी जाती रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी उम्र में आप पथरी की दिक्कतों के शिकार हो सकते हैं। किडनी स्टोन को अधिक आम माना जाता है। आमतौर पर पथरी तब बनती है जब मूत्र में क्रिस्टल बनाने वाले कुछ पदार्थों की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। कैल्शियम की अधिकता के कारण ये दिक्कत होना सबसे आम है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई कारक हैं जो किडनी या फिर पित्त की थैली में पथरी बनने का कारण हो सकते हैं, इसमें आहार से संबंधित दिक्कतें सबसे प्रमुख मानी जाती हैं। कुछ प्रकार की चीजों के अधिक सेवन के कारण शरीर में क्रिस्टल बढ़ने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि पथरी की दिक्कतों से बचे रहने के लिए किन चीजों का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए?

what causes stone in gallbladder and kidney know stone hone ke kya karan hai
किडनी में पथरी की समस्या - फोटो : iStock

किडनी और पित्ताशय में पथरी की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक किसी भी व्यक्ति को स्टोन की दिक्कत हो सकती है। किडनी और पित्ताशय में स्टोन का निर्माण अधिक देखा जाता है। किडनी में बनने वाली पथरी कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे खनिजों के छोटे क्रिस्टल से बनी होती है। पित्ताशय की पथरी कोलेस्ट्रॉल या फिर ऑक्सालेट की अधिकता के कारण हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में यदि ऑक्सलेट वाली चीजों की मात्रा को सीमित कर दिया जाए तो इससे पथरी बनने के जोखिमों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों के अधिक सेवन से पथरी की दिक्कत बढ़ जाती है?

what causes stone in gallbladder and kidney know stone hone ke kya karan hai
किडनी में स्टोन की समस्या - फोटो : iStock

ऑक्सलेट वाली चीजों का सेवन कम करें

ऑक्सलेट प्राकृतिक रूप से कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जिनमें फल और सब्जियां, नट्स और सीड्स, यहां तक कि चॉकलेट और चाय भी शामिल हैं। मूंगफली, पालक, चुकंदर और शकरकंद के सेवन से शरीर में इसकी अधिकता हो सकती है। इन खाद्य पदार्थों का सेवन वैसे तो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभप्रद है पर इसकी अधिकता किडनी और पित्त की थैली में स्टोन को बढ़ाने वाली हो सकती है। यदि आपको पहले से किडनी में स्टोन रह चुका है तो इन चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes stone in gallbladder and kidney know stone hone ke kya karan hai
सोडियम के अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : iStock

ज्यादा सोडियम से भी बचें

सोडियम की अधिकता वाली चीजें ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारक मानी जाती रही हैं, नमक को सोडियम का स्रोत माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों के सेवन के कारण भी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है। अतिरिक्त सोडियम के कारण आपके मूत्र में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है। हाई सोडियम वाले आहार के कारण पथरी होने की आशंका भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
what causes stone in gallbladder and kidney know stone hone ke kya karan hai
आहार का रखें विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay

प्यूरीन वाली चीजें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सोडियम और ऑक्सलेट वाली चीजों की ही तरह से  रेड मीट और कुछ प्रकार की मछलियों में उच्च मात्रा में प्यूरीन नामक प्राकृतिक रासायनिक यौगिक होता है। हाई प्यूरीन वाली चीजों के सेवन से यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है और ये मूत्र को अधिक अम्लीय बनी देती है। मूत्र में एसिड की अधिकता के कारण पथरी बनने का जोखिम बढ़ जाता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed