फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: सिर्फ कोविड-19 ही नहीं, इन स्थितियों में भी हो सकती है गंध न आने की समस्या, जानिए इसके कारण

Tue, 15 Mar 2022 02:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Mar 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
what causes loss of smell except covid-19, anosmia causes and treatment
गंध न आने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Pixabay

पिछले दो साल से अधिक समय से दुनियाभर में जारी कोविड-19 के कारण लोगों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। हल्का बुखार, लगातार खांसी, थकान के साथ स्वाद-गंध न आने जैसे लक्षणों को भी इसका प्रमुख संकेत माना जाता रहा है। मेडिकल की भाषा में स्वाद और गंध न आने की स्थिति को 'एनोस्मिया' के नाम से जाना जाता है। कोरोना के दौरान एनोस्मिया के मामलों को काफी सामान्य माना जा रहा है, कुछ लोगों में संक्रमण की समस्या ठीक हो जाने के बाद भी लॉन्ग कोविड के रूप में यह दिक्कत देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, विशेषकर डेल्टा वैरिएंट से संक्रमितों में इस तरह की दिक्कत अधिक देखने को मिल रही थी, संक्रमण के साथ-साथ यह दिक्कत भी अमूमन ठीक हो जाती है।



विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ कोविड-19 ही नहीं, कुछ अन्य स्थितियां भी ऐसी हैं जिसके कारण आपको गंध न आने का अनुभव हो सकता है। ऐसे में हर बार इसे कोरोना का संक्रमण मान लेना ही सही नहीं है। अन्य लक्षणों के साथ गंध न आने की समस्या संक्रमण का संकेत हो सकती है, पर सिर्फ गंध न आने की ही स्थिति में आपको चिकित्सक से संपर्क करके स्थिति का सही निदान करा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि कोरोना के अलावा और किन स्थितियों में आपके गंध की क्षमता प्रभावित हो सकती है?

what causes loss of smell except covid-19, anosmia causes and treatment
कोविड-19 में गंध न आने की समस्या - फोटो : istock

क्यों होती है गंध न आने की दिक्कत?
गंध की क्षमता को प्रभावित करने वाले कारकों को जानने से पहले इसके कारणों को जानना जरूरी है। अमर उजाला से बातचीत में डॉ सौरभ अवस्थी बताते हैं, कोरोना संक्रमण की स्थिति में वायरस शीघ्रता से खुद को तंत्रिका तंत्र से जोड़ लेता है, जो धीर-धीरे ओल्फेक्ट्री नर्व में जाने लगता है। ओल्फेक्ट्री नर्व्स, नाक के ऊपरी हिस्से में मौजूद होती हैं और गंध की संवेदनाओं को मस्तिष्क तक पहुंचाने का काम करती हैं। इसके प्रभावित होने से गंध न आने की समस्या हो सकती है। आइए उन कारकों के बारे में भी जानते हैं जो इस क्षमता पर असर डाल सकते हैं?

what causes loss of smell except covid-19, anosmia causes and treatment
सर्दी जुकाम-बुखार में गंध न आना - फोटो : freepik

सामान्य सर्दी या फ्लू का संक्रमण
कोरोना की ही तरह कॉमन कोल्ड और फ्लू जैसे संक्रमण की स्थिति में भी आपके गंध की क्षमता प्रभावित हो सकती है। असल में ये वायरस भी श्वसन पथ को संक्रमित करते हैं, जिससे एनोस्मिया  की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को एलर्जी या क्रोनिक साइनस की दिक्कत होती है, उनमें भी गंध न आने की समस्या कुछ समय तक बनी रह सकती है। इन स्थितियों में श्वसन पथ में ब्लॉकेज हो जाता है जिससे गंध का अनुभव कराने वाली ग्रंथियों तक संवेदना नहीं पहुंच पाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes loss of smell except covid-19, anosmia causes and treatment
नाक की समस्याओं का रखें ध्यान - फोटो : iStock

नेजल पॉलिप्स
नेजल पॉलिप्स भी ऐसी ही एक स्थिति है जिसके कारण लोगों को गंध न आने का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में नाक में गैर-कैंसर कारक मांस बढ़ जाता है, जो श्वसन पथ और संवेदनाओं का अनुभव कराने वाली ग्रंथियों के बीच रुकावट का कारण बन सकती है। क्रोनिक एलर्जी या कुछ प्रतिरक्षा विकारों के परिणामस्वरूप नेजल पॉलिप्स की समस्या हो सकती है। इसका समय रहते इलाज कराया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
what causes loss of smell except covid-19, anosmia causes and treatment
सिर में समस्याओं के कारण गंध की समस्या - फोटो : Pixabay

सिर में चोट के कारण जा सकती है संवेदना
सिर/मस्तिष्क की गंभीर चोट के बाद भी गंध की संवेदना जाने की समस्या हो सकती है। असल में  मस्तिष्क के कुछ हिस्से ऑलफेक्ट्री सिस्टम से जुड़े होते हैं। यह गंध का अनुभव कराने वाले तंत्र होते हैं। चोट की स्थिति में इन तंत्रिकाओं में होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के कारण एनोस्मिया की समस्या हो सकती है। गंभीर चोट की स्थिति में गंध न आने की समस्या लंबे समय तक भी बनी रह सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed