फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Loss: कम उम्र में ही झड़ने लगे हैं बाल, बढ़ रहा है गंजापन? कहीं आपमें इन पोषक तत्वों की कमी तो नहीं

Tue, 24 Sep 2024 03:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Sep 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
what causes hair fall and baldness in early age vitamins and minerals important for hair
बाल झड़ने की समस्या - फोटो : freepik

बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। 30 से कम आयु वालों में भी बालों की कमजोरी और इसके असमजय झड़ने की दिक्कतें सामने आ रही हैं। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये समस्या रही है उनमें आनुवांशिक रूप से इसका खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित दिक्कतें भी बालों के लिए समस्याकारक हो सकती है। 



क्या आप भी बालों की दिक्कतों से परेशान हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बाल झड़ने के लिए कई स्थितियों को जिम्मेदार माना जा सकता है। इनमें से एक प्रमुख कारण शरीर में आवश्यक विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी है।

बालों की सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिन लोगों में विटामिन्स-मिनरल्स की कमी होती है उन्हें बालों की दिक्कतों का सामना कम उम्र में भी करना पड़ सकता है।

what causes hair fall and baldness in early age vitamins and minerals important for hair
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : istock

बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूर हैं पोषक तत्व

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बालों का झड़ना पहले की तुलना में अब अधिक आम होता जा रहा है। संतुलित आहार जैसे जिसमें विटामिन डी, बी7 (बायोटिन), विटामिन ई और ए वाली चीजें बालों की जड़ों को मजबूती देती हैं। इनकी कमी से कम आयु में गंजेपन का खतरा बढ़ जाता है।

यदि आपके बाल तेजी से झड़ रहे हों, तो आहार और पोषण की जांच करवाना और सही उपचार प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से बालों की समस्या बढ़ जाती है?

what causes hair fall and baldness in early age vitamins and minerals important for hair
बाल झड़ने के कारण - फोटो : istock

बायोटिन (विटामिन B7) की कमी

बायोटिन बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। यह केराटिन उत्पादन में मदद करता है, जो बालों की मजबूती और स्वस्थ वृद्धि के लिए आवश्यक है। बायोटिन की कमी से बालों के पतला होने और टूटने की दिक्कत हो सकती है। यह स्थिति अक्सर गर्भावस्था, कुछ दवाओं या असंतुलित आहार के कारण हो सकती है।

आहार में इस पोषक तत्व को शामिल करके या डॉक्टरी सलाह पर बायोटिन के सप्लीमेट्स लेकर आप दिक्कतों को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes hair fall and baldness in early age vitamins and minerals important for hair
पौष्टिक चीजों का सेवन - फोटो : istock

विटामिन-ए की कमी

विटामिन-ए बालों की ग्रंथियों में सीबम उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने के लिए जरूरी है। जिन लोगों में विटामिन-ए की कमी होती है उनका स्कैल्प सूखा रह सकता है, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। हालांकि विटामिन-ए की अधिकता भी बाल झड़ने का कारण बन सकती है, इसलिए इसे सही मात्रा में इसका सेवन आवश्यक है।

विज्ञापन
what causes hair fall and baldness in early age vitamins and minerals important for hair
विटामिन-ई वाली चीजें - फोटो : freepik.com

विटामिन-ई भी जरूरी

बालों की अच्छी सेहत के लिए विटामिन-ई भी आवश्यक है। विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों के रोम और स्कैल्प को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है। विटामिन ई की कमी से स्कैल्प की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है, जिससे बालों के गिरने की समस्या बढ़ सकती है। यह बालों की वृद्धि को भी प्रभावित करती है, इसलिए आहार में विटामिन-ई वाली चीजों को जरूर शामिल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed